केमिस्ट्री के नोबेल का ऐलान आज: अंतरिक्ष में केमिकल की खोज या एंडवांस बैटरी बनाने के लिए अवॉर्ड मिल सकता है

केमिस्ट्री के नोबेल का ऐलान आज:  अंतरिक्ष में केमिकल की खोज या एंडवांस बैटरी बनाने के लिए अवॉर्ड मिल सकता है


स्टॉकहोम15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

स्वीडन की रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज आज केमिस्ट्री के नोबेल पुरस्कार का ऐलान करेगी। यह घोषणा दोपहर करीब 3:15 बजे होगी।

केमिस्ट्री नोबेल हर साल उन वैज्ञानिकों को दिया जाता है जिन्होंने ऐसी खोज की हो जो जिंदगी या पर्यावरण को बेहतर बनाए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल का अवॉर्ड अंतरिक्ष में रसायनों की खोज (एस्ट्रोकेमिस्ट्री), एडवांस बैटरी बनाने, कोशिकाओं में खास तरह की बूंदों (बायोमॉलिक्यूलर कंडेंसेट्स) या रासायनिक प्रतिक्रियांओं को तेज करने वाले (कैटेलिसिस) के लिए मिल सकता है।

विजेता को 11 मिलियन स्वीडिश क्रोना (10.3 करोड़ रुपए), सोने का मेडल और सर्टिफिकेट मिलेगा। अगर एक से ज्यादा वैज्ञानिक जीतते हैं, तो यह प्राइज मनी उनके बीच बंट जाती है। पुरस्कार 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में दिए जाएंगे।

कैसे होगा ऐलान?

  • रॉयल स्वीडिश एकेडमी स्टॉकहोम में नोबेल एकेडमी के सेशन हॉल में होगी विजेताओं के नाम कर ऐलान करेगी।
  • एकेडमी के सेक्रेटरी जनरल प्रेस कॉन्फ्रेंस में विजेताओं के नाम, उनकी खोज की वजह और प्रभाव बताते हैं।
  • इसे nobelprize.org की वेबसाइट, यूट्यूब या सोशल मीडिया पर लाइव देखा जा सकेगा।

1895 में हुई थी नोबेल पुरस्कार की स्थापना

नोबेल पुरस्कारों की स्थापना 1895 में हुई थी और पुरस्कार 1901 में मिला। 1901 से 2024 तक मेडिसिन की फील्ड में 229 लोगों को इससे सम्मानित किया जा चुका है।

इन पुरस्कारों को वैज्ञानिक और इन्वेंटर अल्फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल की वसीयत के आधार पर दिया जाता है। शुरुआत में केवल फिजिक्स, मेडिसिन, केमिस्ट्री, साहित्य और शांति के क्षेत्र में ही नोबेल दिया जाता था। बाद में इकोनॉमिक्स के क्षेत्र में भी नोबेल दिया जाने लगा।

नोबेल प्राइज वेबसाइट के मुताबिक उनकी ओर से किसी भी फील्ड में नोबेल के लिए नॉमिनेट होने वाले लोगों के नाम अगले 50 साल तक उजागर नहीं किए जाते हैं।

नए प्रोटीन की खोज के लिए मिला 2024 को नोबेल

2024 का केमिस्ट्री नोबेल तीन वैज्ञानिकों को मिला था। डेविड बेकर ने कंप्यूटर से नए प्रोटीन बनाए, जो दवाइयां और वैक्सीन बनाने में काम आएंगे। डेमिस हसाबिस और जॉन जम्पर ने एक स्मार्ट AI बनाया, जो प्रोटीन का आकार बता देता है।

प्रोटीन हमारे शरीर में हर काम में मदद करते हैं, जैसे खाना पचाने से लेकर बीमारियों से लड़ने तक। बेकर ने नए प्रोटीन बनाकर दवाइयां, वैक्सीन और नई चीजें बनाने का रास्ता खोला।

हसाबिस और जम्पर ने एक AI प्रोग्राम (अल्फाफोल्ड) बनाया, जो प्रोटीन के आकार को आसानी से बता देता है। इससे वैज्ञानिकों को नई दवाइयां जल्दी बनाने में मदद मिल रही है।

——————————————

यह खबर भी पढ़ें…

फिजिक्स का नोबेल 3 अमेरिकी वैज्ञानिकों को:मैक्रोस्कोपिक क्वांटम टनलिंग के लिए मिला; चिकित्सा, अंतरिक्ष और रक्षा तकनीक में फायदा होगा

इस साल फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार 3 अमेरिकी वैज्ञानिकों जॉन क्लार्क, मिशेल डेवोरेट, जॉन मार्टिनिस को मिला है। स्वीडन की रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। यह पुरस्कार इलेक्ट्रिक सर्किट में बड़े पैमाने पर मैक्रोस्कोपिक क्वांटम टनलिंग और ऊर्जा के स्तरों की खोज के लिए मिला है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link