एमपी के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बुधवार को बैतूल जिले के आमला विकासखंड के तीन गांवों का दौरा किया। उन्होंने हाल ही में दिवंगत हुए बच्चों के पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं और दोषियों पर
.
यह दौरा आमला के टीकाबर्री, जामुन बिछुआ और कलमेश्वरा गांवों में हुआ। इस दौरान विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, श्री सुधाकर पवार और छिंदवाड़ा सांसद बंटी साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने बताया कि मृत बच्चों के नामों को आर्थिक सहायता सूची में शामिल कर लिया गया है। प्रत्येक मृत बच्चे के परिवार को चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
एक तीसरे बच्चे को बेहतर उपचार के लिए एम्स (AIIMS) स्थानांतरित किया गया है, जिसका पूरा खर्च सरकार वहन करेगी। जिन परिवारों ने अब तक इलाज पर स्वयं खर्च किया है, उन्हें बिल प्रस्तुत करने पर वह राशि भी लौटाई जाएगी।
मुलाकात के दौरान परिजनों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस पर उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने आश्वासन दिया कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि सिरप कंपनी के संचालक की गिरफ्तारी के लिए मध्य प्रदेश पुलिस की एक टीम तमिलनाडु भेजी गई है। इस मामले में तीन अधिकारियों को निलंबित भी किया जा चुका है।