कटनी में 16 साल की छात्रा ने फांसी लगाई, मौत: परिजन ने युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया – Katni News

कटनी में 16 साल की छात्रा ने फांसी लगाई, मौत:  परिजन ने युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया – Katni News


कटनी के शिवनगर में एक 16 साल की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन ने एक युवक पर प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। यह घटना बुधवार दोपहर 3 बजे बस स्टैंड चौकी क्षेत्र में हुई।

.

छात्रा का नाम सपना सिंह (16), पिता रज्जू सिंह गौंड है। घटना के समय सपना के पिता रज्जू सिंह काम पर गए थे और मां घर में नहा रही थीं। इसी दौरान सपना ने खुद को कमरे में बंद कर पंखे के एंगल से फांसी लगा ली।

मां के बाहर आने पर घटना का पता चला, जिसके बाद तत्काल बस स्टैंड चौकी पुलिस को सूचित किया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

पुलिस ने परिजन के बयान दर्ज किए हैं।

पिता ने युवक को मौत का जिम्मेदार ठहराया

पिता रज्जू सिंह ने अपनी बेटी की मौत के लिए दीपांश सेन नामक युवक को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी पिछले कई दिनों से दीपांश से फोन पर बात कर रही थी और एक बार घर से भागने का भी प्रयास किया था।

उन्होंने बताया कि घटना से ठीक चार दिन पहले उन्होंने सपना को उस लड़के से बात करने से मना किया था। इसके बाद उसने जहरीली दवा खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। तब उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के बाद उसने ऐसी हरकत दोबारा न करने और दीपांश से बात न करने का वादा किया था।



Source link