Performance in BMC, doctor said – change duty | बीएमसी में प्रदर्शन, डॉक्टर बोले-बदलकर ड्यूटी लगाएं

Performance in BMC, doctor said – change duty | बीएमसी में प्रदर्शन, डॉक्टर बोले-बदलकर ड्यूटी लगाएं


सागर4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कोविड-19 अस्पताल में मेडिसिन विभाग के अलावा अन्य विभाग के डॉक्टरों की ड्यूटी नहीं लगाए जाने के विरोध में सोमवार को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के कुछ डॉक्टर डीन ऑफिस में प्रदर्शन करने के लिए पहुंच गए। यहां उनकी आपस में बहस भी हुई।डॉक्टरों का कहना था कि कोविड-19 अस्पताल में केवल मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों की ड्यूटी नियमित रूप से लगाई गई है।

जबकि इस महामारी को नियंत्रित करने के लिए कॉलेज के अन्य विभागों मसलन ऑर्थो, शिशु रोग, गायनी, सर्जरी तथा अन्य विभागों के डॉक्टरों की ड्यूटी भी लगाई जाना चाहिए। डॉक्टरों ने अस्पताल अधीक्षक डॉ. राजेश जैन पर हड्डी रोग विभाग में अपने चहेते डॉक्टरों को छोड़कर शेष डॉक्टरों की ड्यूटी लगाने के आरोप लगाए।

साथ ही गायनी विभाग के डॉक्टर की ड्यूटी नहीं लगाने पर आपत्ति जताई। इस बीच एक मीटिंग में शामिल होने के लिए कलेक्टोरेट गए डीन डॉ. जीएस पटेल भी लौट आए। उन्होंने डॉक्टरों के तर्क सुनने के बाद अधीक्षक को रोस्टर बनाकर रोटेशन के आधार पर सभी विभागों के डॉक्टरों की ड्यूटी कोविड-19 में लगाने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि कोविड-19 अस्पताल में सिर्फ मेडिसन विभाग के डॉक्टरों की ड्यूटी लगाने का विरोध शनिवार से चल रहा है। शनिवार को डॉक्टरों ने मेडिसिन विभाग की ओपीडी बंद करने तक की मांग कर डाली थी।

0



Source link