हाई कोर्ट ने मामले में सुनवाई की है. सांकेतिक तस्वीर
बॉलीवुड अभिनेता (Bollywood Actor) व मध्य प्रदेश कांग्रेस (Madhya Pradesh Congress) के नेता अजय सिंह (Ajay Singh) के बेटे अरुणोदय सिंह (Arunoday) की कैनेडियन पत्नी ली एल्टन की याचिका पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सुनवाई की है.
याचिका में कहा गया है कि इस लिहाज से भोपाल कोर्ट का आदेश निरस्त किया जाए. कनाडा निवासी ली एल्टन और अरुणोदय सिंह ने भोपाल में विशेष विवाह अधिनियम के तहत पंजीकरण कराया था. शादी के कुछ ही दिनों बाद दोनों के बीच आपसी तनातनी बढ़ गई. अरुणोदय ने अचानक 2019 के बीच में आना जाना भी बंद कर दिया और 10 मई 2019 को भोपाल के फैमिली कोर्ट में ली एल्टन के खिलाफ तलाक का केस लगा दिया. इस बीच ली एल्टन कनाडा जा चुकी थीं और उन्होंने अरुणोदय के खिलाफ भरण पोषण और वैवाहिक संबंधों की पुनर्स्थापना का केस मुंबई में दायर कर दिया था. इस बीच 18 दिसंबर 2019 को ली एल्टन की जानकारी के बगैर भोपाल कुटुम्भ न्यायालय ने तलाक की एकतरफा डिक्री पारित कर दी.
2016 मे हुई थी शादी
गौरतलब है कि ली एल्टन और अरूणोदय सिंह का विवाह नवंबर 2016 में हुआ था और 3 साल के अंदर ही उनके बीच आपसी विवाद इतना बड़ा की नौबत तलाक तक आ गई. करीबी सूत्रों से जानकारी में यह भी बताया गया है कि विवाद की शुरुआत ली एल्टन के डॉगी और अरुणोदय सिंह की डॉगी की लड़ाई से हुई थी. इसके बाद दोनों में विवाद बढ़ता गया. इसके अलावा अरुणोदय ने ली एल्टन पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे.