MP News Live 10 October: सीएम मोहन यादव का आज रतलाम-उज्जैन दौरा! जानिए कहां-कहां जाएंगे, क्या रहेगा पूरा शेड्यूल

MP News Live 10 October: सीएम मोहन यादव का आज रतलाम-उज्जैन दौरा! जानिए कहां-कहां जाएंगे, क्या रहेगा पूरा शेड्यूल


MP LIVE: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है. सीएम आज रतलाम और उज्जैन के दौरे पर हैं, जहां वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.

रात के रुकने के बाद सुबह मुख्यमंत्री मुंबई के स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे. वहां से उनका यात्रा कार्यक्रम तय समय पर शुरू होगा. सुबह 10:30 बजे सीएम मोहन यादव मुंबई से इंदौर के लिए रवाना होंगे. थोड़ी देर के ठहराव के बाद, सुबह 11:35 बजे वे इंदौर से रतलाम के लिए प्रस्थान करेंगे. रतलाम पहुंचकर मुख्यमंत्री का पहला कार्यक्रम काटजू नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में होगा, जहां वे स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे और विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे.

इसके बाद दोपहर 1 बजे, सीएम रतलाम से उन्हेल (जिला उज्जैन) के लिए रवाना होंगे. यहां वे उन्हेल–इंगोरिया मार्ग का भूमिपूजन करेंगे, जो क्षेत्र के विकास के लिए एक अहम परियोजना मानी जा रही है.

इसके बाद मुख्यमंत्री उज्जैन पहुंचेंगे, जहां उनका कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहेगा.
दोपहर 3:30 बजे, वे अवंतिका विश्वविद्यालय (Ujjain) में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. वहीं से वे 4:20 बजे कालिदास अकादमी जाएंगे, जहां सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दिव्यांगजन को उपकरण वितरण किया जाएगा.

शाम होते-होते मुख्यमंत्री 5:25 बजे सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय पहुंचेंगे. यहां वे विश्वविद्यालय स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे और विश्वविद्यालय के नए नाम की पट्टिका का अनावरण भी करेंगे.

पूरे दिन के इस व्यस्त कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री कई स्थानीय प्रतिनिधियों, छात्रों और नागरिकों से मुलाकात करेंगे. रतलाम और उज्जैन में उनके इस दौरे को विकास योजनाओं की दृष्टि से अहम माना जा रहा है, क्योंकि कई नई परियोजनाओं की शुरुआत और क्षेत्रीय विकास कार्यों पर चर्चा होने की संभावना है.

October 10, 2025 07:44 IST

गोंडवाना एक्सप्रेस में यात्री की बिगड़ी तबीयत, ट्रेन में हुई मौत

गोंडवाना एक्सप्रेस में एक यात्री की तबीयत बिगड़ने के कारण मौत हो गई. निजामुद्दीन से रायगढ़ जा रही इस ट्रेन में छत्तीसगढ़ निवासी 60 वर्षीय गोपाल नंदी सफर कर रहे थे. आगरा के पास अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और ट्रेन में उन्हें करीब 2 घंटे तक कोई मदद नहीं मिली.  ग्वालियर पहुंचने के बाद गोपाल नंदी ने ट्रेन में दम तोड़ दिया.वक्त पर चिकित्सा सहायता न मिलने के कारण उनकी मृत्यु हो गई.

October 10, 2025 07:42 IST

मुंबई से मध्य प्रदेश को 74,300 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले

मुंबई से मध्य प्रदेश को 74,300 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं. “इंटरएक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट ऑपरच्युनिटीज इन पॉवर एंड रिन्युएबल एनर्जी इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग एंड वाइट गुड्स इन मध्यप्रदेश” के आयोजन के दौरान यह घोषणा की गई. इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों और निवेशकों से व्यक्तिगत रूप से चर्चा की. रिन्युएबल एनर्जी सेक्टर में 19,900 करोड़ रुपए और अन्य सभी सेक्टर्स में 54,400 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं.



Source link