साल 2026 में टी 20 वर्ल्ड कप होना है. उसकी तैयारी को देखते हुए हाल ही में एशिया कप का आयोजन किया गया था. भारतीय टीम ने एशिया कप में पूरी तरह से अपना जलवा बिखेरा. पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम इंडिया का जैसा प्रदर्शन था. ऐसा लग रहा था मानों कोई भी टीम मुकाबले लायक भी नहीं है. भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9वीं बार एशिया कप अपने नाम किया था. टूर्नामेंट के दौरान उप कप्तान शुभमन गिल तो छाए ही थे. एशिया कप के लिए टीम में जगह न बना पाने वाले यशस्वी जायसवाल के नाम की जमकर चर्चा रही थी. वहीं, अब ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए उन्हें टीम में जगह दी गई है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल का टी20 में अभी तक क्या प्रदर्शन रहा है और इन दोनों खिलाड़ियों में कौन बेस्ट है.
गिल या जायसवाल?
भारत के टी20 के उप कप्तान शुभमन गिल ने अभी तक कुल 28 टी20 मैच खेले हैं. सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 23 मैच खेले हैं. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि अभी तक दोनों में किसके आंकड़े ज्यादा बेहतर रहे हैं. गिल ने अभी तक अपने करियर में 28 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1 शतक और 3 अर्धशतक की मदद से 705 रन बनाए हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर 126 रनों का रहा है. वहीं, अगर जायसवाल की बात करें तो उन्होंने मात्र 23 टी20I मैचों में से 723 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 3 अर्धशतक जड़े हैं. उनका उच्चतम स्कोर 100 रनों का रहा है.
क्या कहते हैं आंकड़े?
बात अगर दोनों खिलाड़ियों के द्वारा लगाए बाउंड्री और सिक्सेज की तो गिल ने 28 टी 20 मैचों में 23 छक्के और 64 चौके लगाए हैं. वहीं, अगर बात करें जायसवाल कि तो उन्होंने अपने करियर में खेले 23 टी20 मैचों में 38 छक्के और 82 चौके लगाए हैं. बात करें अगर गिल की तो उनके टी20 करियर का 141.50 का स्ट्राइक रेट रहा है. वहीं, जायसवाल के टी20 करियर का 164.50 का स्ट्राइक रेट रहा है.
जायसवाल हैं बेस्ट
आंकड़े देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि जायसवाल उप कप्तान गिल से कई ज्यादा बेहतर हैं. वह उनसे हर चीज के मामले में ऊपर हैं. देखना दिलचस्प होगा आगामी ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर उन्हें टी20 टीम में जगह मिल पाती है या नहीं.