IND vs WI: IPL के बाद फिर छा गई ये जोड़ी.. यशस्वी ने ठोका ताबड़तोड़ शतक, सुदर्शन का भी जलवा

IND vs WI: IPL के बाद फिर छा गई ये जोड़ी.. यशस्वी ने ठोका ताबड़तोड़ शतक, सुदर्शन का भी जलवा


IND vs WI: टीम इंडिया दिल्ली में दहाड़ती नजर आ रही है. वेस्टइंडीज की टीम विकेट की भीख मांगती नजर आई. भारत की तरफ से केएल राहुल इस मैच में फ्लॉप नजर आए. लेकिन इसके बाद टीम इंडिया की युवा जोड़ी ने विंडीज की टीम को रहम की भीख मांगने पर मजबूर कर दिया. यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतकीय पारी खेली जबकि दूसरी तरफ साई सुदर्शन का भी जलवा देखने को मिला. 

राहुल 38 पर हुए आउट

यशस्वी ने केएल राहुल के साथ मिलकर शानदार शुरुआत की थी. लेकिन पिछले मैच में सेंचुरी ठोकने वाले राहुल इस मुकाबले में 38 के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे. साई सुदर्शन बल्लेबाजी करने उतरे और उन्होंने यशस्वी के साथ मिलकर शानदार शतकीय पार्टनरशिप की. सुदर्शन ने अर्धशतक ठोका तो दूसरी तरफ यशस्वी जायसवाल ने सेंचुरी ठोक दी. विंडीज के गेंदबाज राहुल के विकेट के बाद रहम की भीख मांगते नजर आए. 

Add Zee News as a Preferred Source


पिछले मैच में फ्लॉप थे जायसवाल

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मुकाबले में यशस्वी का बल्ला नहीं चला था. लेकिन उससे पहले इंग्लैंड टूर पर उन्होंने एक के बाद एक धमाकेदार पारियां खेली थीं. अब उन्होंने फिर हुंकार भर दी है. दिल्ली के मैदान पर यशस्वी ने अपने टेस्ट करियर का 7वां शतक ठोका. दूसरी तरफ साई सुदर्शन भी शानदार नजर आए हैं जिन्हें इंग्लैंड टूर पर अधिक मौके नहीं मिले थे. लेकिन यहां मौका पाते ही उन्होंने अपनी काबीलियत दिखा दी है.

ये भी पढे़ें… 2003 रन.. रोहित-कोहली की लिस्ट में शामिल हुए केएल राहुल, ऐसा कारनामा करने वाले 8वें बल्लेबाज

IPL में गेंदबाजों की काल है ये जोड़ी

यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन की जोड़ी आईपीएल से फेमस हुई. दोनों बल्लेबाज गुजरात के लिए ओपनिंग करते हैं और पूरे सीजन एक के बाद एक धमाकेदार पार्टनरशिप की थीं. इस मैच में भी इस जोड़ी की आईपीएल वाली झलक देखने को मिल गई है. अब देखना दिलचस्प होगा कि साई सुदर्शन इस मुकाबले में अपनी अर्धशतकीय पार्टनरशिप को शतक में तब्दील कर पाएंगे या नहीं.

 



Source link