Madhya Pradesh Congress Ajay Singh Son Arunoday Singh Canadian Wife Divorces Case In Jabalpur High Court | कांग्रेस नेता के फिल्म एक्टर बेटे अरुणोदय सिंह की विदेशी पत्नी ने तलाक को हाईकोर्ट में चुनौती दी; कुत्ता पालने को लेकर हुआ था दोनों के बीच झगड़ा

Madhya Pradesh Congress Ajay Singh Son Arunoday Singh Canadian Wife Divorces Case In Jabalpur High Court | कांग्रेस नेता के फिल्म एक्टर बेटे अरुणोदय सिंह की विदेशी पत्नी ने तलाक को हाईकोर्ट में चुनौती दी; कुत्ता पालने को लेकर हुआ था दोनों के बीच झगड़ा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Madhya Pradesh Congress Ajay Singh Son Arunoday Singh Canadian Wife Divorces Case In Jabalpur High Court

भोपाल/जबलपुर16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्म एक्टर अरुणोदय सिंह की शादी 2016 में हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों के बीच विवाद होने लगा और एल्टन ली अरुणोदय को छोड़कर कनाडा जाकर रहने लगी थीं। – फाइल फोटो

  • अरुणोदय सिंह ने 2019 में भोपाल के कुटुंब न्यायालय से लिया था तलाक
  • हाईकोर्ट ने मामले से जुड़े रिकॉर्ड तलब किए, अगली सुनवाई 6 अक्टूबर को होगी

कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल के फिल्म अभिनेता पुत्र अरुणोदय सिंह को भोपाल की कुटुम्ब न्यायालय से मिले तलाक को उनकी विदेशी पत्नी ली एनी एल्टन ने मप्र हाईकोर्ट में चुनौती दी है। भोपाल की कुटुम्ब न्यायालय के निर्णय के खिलाफ दायर अपील में तलाक की डिक्री को निरस्त करने की मांग की गई है। जस्टिस संजय यादव और जस्टिस बीके श्रीवास्तव की डिवीजन बैंच ने भोपाल की कुटुंब न्यायालय से 15 दिन में तलाक से संबंधित रिकॉर्ड तलब किया है। अगली सुनवाई 6 अक्टूबर को होगी।

अरुणोदय सिंह अपनी पत्नी ली एनी एल्टन के साथ। अरुणोदय ने पिछले साल भोपाल के कुटुंब न्यायालय से तलाक ले लिया था।

अरुणोदय सिंह अपनी पत्नी ली एनी एल्टन के साथ। अरुणोदय ने पिछले साल भोपाल के कुटुंब न्यायालय से तलाक ले लिया था।

कनाडा निवासी ली एनी एल्टन की ओर से दायर अपील में कहा गया है कि उसका विवाह 3 दिसंबर 2016 को शिवाजी नगर भोपाल निवासी अरुणोदय सिंह के साथ हुआ था। आपस में विवाद होने पर वह अप्रैल 2019 से कनाडा में जाकर रहने लगी। इसी दौरान उनके पति अरुणोदय सिंह ने भोपाल की कुटुंब न्यायालय में तलाक का प्रकरण दायर किया। प्रकरण में कहा गया कि अरुणोदय के पास पहले से एक डॉग था, ली एनी भी एक डॉग लेकर आ गई थी। दोनों डॉग आपस में अक्सर लड़ा करते थे, जिसके कारण पति-पत्नी के बीच विवाद होता था। इसके साथ ही ली एनी पर गर्भवती नहीं होने का भी आरोप लगाया गया था।

ली एनी का पक्ष सुने बगैर दे दिया गया तलाक: वकील
अपीलकर्ता की ओर से अधिवक्ता आदित्य संघी ने दलील दी कि भोपाल की कुटुंब न्यायालय ने ली एनी का पक्ष सुने बगैर 18 दिसंबर 2019 को अरुणोदय सिंह को एकपक्षीय तलाक दे दिया है। जिस समय तलाक का निर्णय हुआ, उस समय ली एनी कनाडा में थी। इसके साथ ही क्रूरता के आरोप भी ऐसे नहीं हैं, जिसके आधार पर तलाक दिया जा सके। डिवीजन बैंच से तलाक की डिक्री को निरस्त करने का अनुरोध किया गया है। प्रारंभिक सुनवाई के बाद डिवीजन बैंच ने 15 दिन में भोपाल की कुटुंब न्यायालय से रिकॉर्ड तलब किया है।

2019 में कुटुंब न्यायालय ने पारित कर दी एकतरफा डिक्री
अरुणोदय ने अचानक 2019 के बीच में आना जाना भी बंद कर दिया और 10 मई 2019 को भोपाल के फैमिली कोर्ट में ली एल्टन के खिलाफ तलाक का केस लगा दिया। इस बीच ली एल्टन कनाडा जा चुकी थीं और उन्होंने अरुणोदय के खिलाफ भरण पोषण और वैवाहिक संबंधों की पुनर्स्थापना का केस मुंबई में दायर कर दिया था। इस बीच 18 दिसंबर 2019 को ली एल्टन की जानकारी के बगैर भोपाल कुटुंब न्यायालय ने तलाक की एकतरफा डिक्री पारित कर दी।

2016 में हुई थी शादी
ली एल्टन और अजय सिंह के बेटे अरुणोदय सिंह का विवाह नवंबर 2016 में हुआ था और 3 साल के अंदर ही उनके बीच आपसी विवाद इतना बड़ा की नौबत तलाक तक आ गई। करीबी सूत्रों से जानकारी में यह भी बताया गया है कि विवाद की शुरुआत ली एल्टन के डॉगी और अरुणोदय सिंह की डॉगी की लड़ाई से हुई थी। इसके बाद दोनों में विवाद बढ़ता गया। इसके अलावा अरुणोदय ने ली एल्टन पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे।

0



Source link