यशस्वी ने ब्रैडमैन की लिस्ट में बनाई जगह, तोड़ा सचिन और मियांदाद का रिकॉर्ड

यशस्वी ने ब्रैडमैन की लिस्ट में बनाई जगह, तोड़ा सचिन और मियांदाद का रिकॉर्ड


Last Updated:

अरुण जेटली स्टेडियम में Yashasvi Jaiswal ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 173 रन बनाकर सचिन तेंदुलकर, जावेद मियांदाद, रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा.

डॉन ब्रैडमैन की लिस्ट में शामिल हुए यशस्वी जायसवाल

नई दिल्ली. शुक्रवार (10 अक्टूबर) को अरुण जेटली स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के दूसरे टेस्ट के दौरान ओपनिंग सुपरस्टार यशस्वी जायसवाल ने रिकॉर्ड बनाने की होड़ में थे. टेस्ट के पहले दिन शानदार 150 रन बनाकर उन्होंने खुद को डॉन ब्रैडमैन, सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग, ग्रीम स्मिथ और जावेद मियांदाद जैसे नामों के साथ खड़ा कर लिया.

टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू के बाद से यह यशस्वी जायसवाल का पांचवां 150-प्लस स्कोर था. कमाल की बात यह कि उन्होंने इस कारनामे को 24 साल की उम्र से पहले कर दिखाया है. इस उम्र में केवल ब्रैडमैन के पास अधिक (आठ) थे जबकि जायसवाल ने तेंदुलकर, स्मिथ और मियांदाद को पीछे छोड़ दिया. इन दोनों ही दिग्गज ने चार-चार बार ऐसा किया था. इस प्रकार अब उनके पास 24 साल की उम्र से पहले किसी भारतीय द्वारा सबसे अधिक 150-प्लस स्कोर का रिकॉर्ड है.

Yashasvi Jaiswal century

गंभीर और रोहित को छोड़ा पीछे

उन्होंने हेड कोच गौतम गंभीर और अपने पूर्व ओपनिंग पार्टनर रोहित शर्मा को भी ओपनर के रूप में 150-प्लस स्कोर के मामले में पीछे छोड़ दिया. केवल सहवाग (14) और गावस्कर (11) के पास भारत के लिए जायसवाल से अधिक 150-प्लस स्कोर हैं.

इसके अलावा, जायसवाल केवल दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने टेस्ट के पहले दिन 150-प्लस स्कोर एक से अधिक बार बनाया है. उन्होंने पहले 202 में इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम में 179 रन बनाए थे. केवल कोहली ने उनसे पहले ऐसा किया था. संयोग से यह उन्हीं दो मैदानों पर था. 2016 में विशाखापत्तनम में इंग्लैंड के खिलाफ 151 और 2017 में दिल्ली में श्रीलंका के खिलाफ 156.





Source link