Last Updated:
गुवाहाटी में न्यूजीलैंड ने महिला वनडे वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को 100 रन से हराया. सोफी डिवाइन और ब्रुक हॉलिडे ने शानदार साझेदारी की, जेस केर ने 3 विकेट लिए.
नई दिल्ली. महिला वनडे वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत के लिए तरस रही न्यूजीलैंड ने आखिरकार इसका स्वाद चखा. शुक्रवार (10 अक्टूबर) को गुवाहाटी में बांग्लादेश के खिलाफ टीम ने 100 रन की बड़ी जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने 9 विकेट के नुकासन पर 50 ओवर में 227 रन बनाए थे. की टीम ने बांग्लादेश की बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया और उन्हें 127 रन पर ढेर कर दिया.
न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने 85 गेंद पर 63 रन बनाए जबकि ब्रुक हॉलिडे के 69 रन की पारी खेली. टॉप आर्डर के लड़खड़ाने के बाद इन दोनों ने ही टीम को संभाला और टीम के लिए लड़ने लायक स्कोर खड़ा किया. न्यूजीलैंड के लिए डिवाइन-हॉलिडे की साझेदारी ने 112 रन जोड़े. इसने डिवाइन को गियर बदलने और निशिता पर हमला करने के लिए मजबूर किया, उन्होंने कुछ छक्के और एक बाउंड्री मारकर टूर्नामेंट में अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया. मैडी ग्रीन (25 गेंदों में 28 रन), इसाबेला गेज (13 गेंदों में 12 रन) और लिया ताहुहु (4 गेंदों में 12 रन) के छोटे-छोटे योगदान ने व्हाइट फर्न्स को 227 रन तक पहुंचने में मदद की.