- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- People Taking Door to door Garbage Collection Fee Seriously Now, 4 5 Hundred Taxpayers Are Collecting Taxes Daily
जबलपुर9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- इंदौर की तर्ज पर निगम भी जुटा वसूली में, हर शिकायत पर होगी कार्रवाई
डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन शुल्क निगम में जमा नहीं हो रहा था। इसे देखते हुए निगम ने गंभीर रुख अपनाया और जिन भी मदों में छूट दी जाती थी उनमें यह तय कर दिया कि पहले डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन शुल्क जमा किया जाए, उसके बाद ही छूट मिलेगी। इससे अब निगम में रोजाना 4 से 5 सौ लोग डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का शुल्क जमा कर रहे हैं। यह अलग बात है कि लोगों की अभी भी यही शिकायत है कि कचरा गाड़ी आती ही नहीं है। इस शिकायत को भी दूर करने की तैयारी की जा रही है। निगम ने इंदौर को देखकर डोर-टू-डोर कलेक्शन की अधिकतम वसूली पर जोर दिया है।
इंदौर में 1 लाख 88 हजार लोगों ने यह शुल्क जमा किया था, जबकि पिछले साल हमारे यहाँ केवल 12 हजार लोगों ने राशि जमा की थी। वर्ष 2016 में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन व्यवस्था लागू की गई थी और तभी से यह व्यवस्था नाकाम साबित हुई है। निगम अधिकारियों का दावा है कि अब कचरा गाड़ी हर क्षेत्र में पहुँच रही है और यदि जिन क्षेत्रों में गाड़ियाँ नहीं पहुँचती हैं तो लोग शिकायत करें उनकी शिकायतें दूर की जाएँगी, लेकिन शुल्क तो सभी को देना ही होगा।
गाड़ी नहीं जाएगी तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना – निगम अधिकारियों का कहना है कि जब लोग नियमित तौर पर शिकायत करेंगे कि कचरा गाड़ी नहीं आ रही है तो इसकी जानकारी अधिकारियों को होगी और एजेंसी पर जुर्माना लगाया जाएगा। जब ऐसा होगा तो एजेंसी मजबूर होगी और मॉनीटरिंग का कार्य तेजी से होगा। पी-2
0