शाजापुर में दुर्गा वाहिनी ने निकाली शौर्य पथ संचलन यात्रा: प्रांत संयोजक बोलीं- लव जिहाद का षड्यंत्र हमारे समाज में तेजी से फैल रहा – shajapur (MP) News

शाजापुर में दुर्गा वाहिनी ने निकाली शौर्य पथ संचलन यात्रा:  प्रांत संयोजक बोलीं- लव जिहाद का षड्यंत्र हमारे समाज में तेजी से फैल रहा – shajapur (MP) News


विश्व हिंदू परिषद मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी ने शाजापुर में दुर्गा वाहिनी स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक शौर्य पथ संचलन यात्रा निकाली। यह यात्रा शनिवार शाम करीब 5 बजे शुरू हुई, जिसमें बड़ी संख्या में मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी की बहनें शामिल हुईं।

.

यात्रा मां राज राजेश्वरी मंदिर प्रांगण से आरंभ होकर नगर के नई सड़क, बड़ा चौक, सोमवारिया बाजार और मगरिया होते हुए पुनः मां राज राजेश्वरी प्रांगण में संपन्न हुई।

यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राम दरबार की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि मालवा प्रांत की दुर्गा वाहिनी प्रांत संयोजक ज्योति प्रिया दीदी ने बहनों को संबोधित किया।

दीदी ने अपने संबोधन में लव जिहाद के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि लव जिहाद का षड्यंत्र हमारे समाज में तेजी से फैल रहा है, और इसके साथ ही एकल परिवार जैसे अन्य षड्यंत्र भी घरों में प्रवेश कर रहे हैं।

उन्होंने गरबा के पारंपरिक महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह मां को रिझाने के लिए नतमस्तक होकर किया जाता है और अर्ध-वस्त्रों में गरबा करने से इसके दुष्परिणाम हो सकते हैं।

दीदी ने यह भी सलाह दी कि बहनों के मोबाइल का पासवर्ड परिवार वालों को पता होना चाहिए और ड्रग्स के नशे से दूर रहना चाहिए। उन्होंने किसी भी व्यक्ति के पूरे खानदान को जाने बिना मित्र न बनाने की बात कही।



Source link