Bhopal Market Shop Open Date and Time Update; New Market and 10, Number Market till 8:30 PM | भोपाल में थोक बाजार शाम 7 बजे तक ही खुलेगा; फोन पर बुक करा सकते हैं सामान

Bhopal Market Shop Open Date and Time Update; New Market and 10, Number Market till 8:30 PM | भोपाल में थोक बाजार शाम 7 बजे तक ही खुलेगा; फोन पर बुक करा सकते हैं सामान


भोपाल37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुराने भोपाल का जुमेराती और हनुमानगंज का थोक किराना मार्केट अब शाम 7 बजे तक ही खुलेगा। -प्रतीकात्मक फोटा

  • थोक बाजार में सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक ही कारोबार होगा
  • न्यू मार्केट और दस नंबर मार्केट रात साढ़े 8 बजे तक खुलेगा

भोपाल में लगातार कोरोना के प्रभाव को बढ़ता देख किराना व्यापारियों ने एक अहम निर्णय लिया है। इसके बाद अब थोक व्यापार शाम 7 बजे तक ही होगा। भोपाल किराना व्यापारी महासंघ ने सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक ही दुकानें खोलने का निर्णय लिया है।

संघ के महासचिव अनुपम अग्रवाल ने बताया कि करोना संक्रमण को देखते हुए जुमेराती और हनुमानगंज के थोक व्यापारी शाम 7 बजे तक ही कारोबार करेंगे। दाल, चावल, शक्कर, खाद्य तेल, आटा, मैदा समेत सभी किराना व्यापारियों ने इसका निर्णय लिया है। पुराने भोपाल के थोक किराना बाजार अब बुधवार से नए समय के साथ खुलेंगे। इसमें किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। अभी न्यू मार्केट और दस नंबर मार्केट साढ़े 8 बजे तक ही ओपन हो रहे हैं।

इसका पालन करेंगे

दुकान पर ज्यादा भीड़ नहीं लगाने दी जाएगी। सभी को कोरोना की गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए हैं। अनुपम ने कहा कि हम पहले से ही फोन पर सामान बुक कराते हैं। लोगों को अब दुकान पर आने के पहले फोन पर ही पूरी तरह बुकिंग करने का अनुरोध किया है। इतना ही नहीं, ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन पेमेंट पर जोर दिया जा रहा है।

0



Source link