भिंड जिले के उमरी थाना क्षेत्र के कनौठा गांव में एक 22 वर्षीय विवाहित महिला से उसके पड़ोसी ने छेड़छाड़ की। घटना शनिवार रात की है, जब महिला शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने रविवार सुबह आरोपी पप्पू सिंह जाटव के खिलाफ केस दर्ज कर
.
शौच के लिए गई थी, पीछे से आकर पकड़ा जानकारी के अनुसार, कनौठा गांव निवासी महिला शनिवार रात शौच के लिए घर से बाहर गई थी। इसी दौरान उसके पड़ोसी पप्पू सिंह पुत्र नरेश जाटव ने उसका पीछा किया। आरोप है कि उसने महिला को पकड़कर उसके साथ जबरन गंदी हरकत की।
शोर मचाने पर जुटे लोग, आरोपी फरार अचानक हुए इस हमले से महिला घबरा गई और उसने शोर मचा दिया। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी पप्पू सिंह वहां से भाग निकला। इसके बाद पीड़िता घर पहुंची और अपने पति को पूरी घटना बताई।
पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया रविवार सुबह पीड़िता अपने पति के साथ उमरी थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उमरी थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 354 (छेड़छाड़) समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।