कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले- सूचना का अधिकार कमजोर हो रहा: रीवा में राजेंद्र शर्मा ने कहा- सरकार की नीतियों से मूल भावना पर असर पड़ रहा – Rewa News

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले- सूचना का अधिकार कमजोर हो रहा:  रीवा में राजेंद्र शर्मा ने कहा- सरकार की नीतियों से मूल भावना पर असर पड़ रहा – Rewa News



रीवा में कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर RTI कमजोर करने का आरोप लगाया।

रीवा के कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने रविवार को एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया। जहां उन्होंने सरकार पर आरोप लगाए कि सूचना के अधिकार को केंद्र सरकार कमजोर कर रही है। बताया गया कि यह प्रेसवार्ता आज इसलिए आयोजित की गई क्योंकि

.

बताया गया कि कांग्रेस कमेटी रीवा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने रविवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि 12 अक्टूबर 2005 को डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व और सोनिया गांधी के दूरदर्शी मार्गदर्शन में ऐतिहासिक सूचना का अधिकार अधिनियम लागू हुआ था।

यह कानून यूपीए सरकार की अधिकार आधारित पहली कड़ी थी, जिसके तहत मनरेगा, वन अधिकार अधिनियम, शिक्षा का अधिकार, भूमि अधिग्रहण में उचित मुआवजा का अधिकार और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम जैसे कई महत्वपूर्ण कानून बने।

राजेंद्र शर्मा ने भाजपा पर आरोप लगाया कि 2014 के बाद से लगातार सूचना का अधिकार अधिनियम को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम जनता को पारदर्शिता और जवाबदेही देने वाला मजबूत कानून था, लेकिन वर्तमान सरकार की नीतियों के कारण इसकी मूल भावना प्रभावित हो रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा लोकतंत्र की मजबूती और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है। कांग्रेस पार्टी आगे भी इसके लिए लंबी लड़ाई लड़ने वाली है।



Source link