भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रविवार शाम अपनी पत्नी के साथ उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए। एशिया कप में भारतीय टीम की जीत के बाद वे भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे।
.
सूर्यकुमार यादव ने अपनी पत्नी के साथ गर्भगृह की देहरी से भगवान महाकाल के दर्शन किए। वे संध्या आरती में भी शामिल हुए। आरती के बाद उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर पुजारियों द्वारा किए गए मंत्रोच्चार को सुना। पूजन के बाद सूर्यकुमार ने अपनी पत्नी के साथ नंदी के कान में अपनी मनोकामना भी कही। मंदिर समिति की ओर से सहायक प्रशासक हिमांशु कारपेंटर ने उनका सम्मान किया।
इससे पहले सूर्यकुमार यादव 22 जनवरी 2023 को भी महाकाल के दर्शन करने आए थे। उस समय उन्होंने भस्म आरती में भाग लिया था। उनके साथ खिलाड़ी कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर भी थे। तीनों ने क्रिकेटर ऋषभ पंत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी, जो एक कार दुर्घटना में घायल हो गए थे।
तस्वीरों में देखिए।
सूर्यकुमार यादव ने रविवार शाम अपनी पत्नी के साथ उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए।

सूर्यकुमार ने अपनी पत्नी के साथ नंदी के कान में अपनी मनोकामना भी कही।

सूर्यकुमार यादव ने नंदी हॉल में बैठकर पुजारियों द्वारा किए गए मंत्रोच्चार को भी सुना।
एशिया कप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराया था
28 सितंबर को एशिया कप के फाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराया था। टीम इंडिया ने PCB-ACC चीफ मोहसिन नकवी का बायकॉट किया और उनसे ट्रॉफी लेने से मना कर दिया। ट्रॉफी विवाद पर कप्तान सूर्या ने कहा- पाकिस्तान को जवाब देना जरूरी था।

एशिया कप से पहले कोच गौतम गंभीर बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आए थे
एशिया कप से पहले अगस्त में भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर बाबा महाकाल के दर्शन करने आए थे। उस समय गंभीर सपरिवार भस्म आरती में शामिल हुए थे। उनके साथ फिल्म अभिनेत्री सोनल चौहान ने भी भगवान महाकाल की भस्म आरती में भाग लिया था।