जबलपुर16 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
स्वैच्छिक लॉकडाउन की कड़ी में सेन समाज सैलून वेलफेयर एसोसिएशन भी शामिल हो गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सेन ने बताया कि बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए 15 से 30 सितम्बर तक नगर निगम सीमा में मौजूद सैलून शाम 7 से सुबह 7 बजे तक बंद रहेंगे।
ग्लास डीलर्स का 24 तक टोटल लॉकडाउन| जबलपुर ग्लास डीलर्स ने साेमवार को बैठक आयोजित कर निर्णय लिया कि 15 से 24 सितम्बर तक टोटल लाॅकडाउन रखा जाएगा। इस दौरान 10 दिन तक काँच से जुड़ा कारोबार पूरी तरह बंद रहेगा। संगठन के पवन बुधरानी, अजय चावला, अमित गुप्ता आदि ने व्यापारियों से घर पर सुरक्षित रहने की अपील की है।
सराफा 16 तक बंद| सराफा एसोसिएशन ने भी तीन दिन के स्वैच्छिक लॉकडाउन का निर्णय लिया है। जिसके तहत 14 से 16 सितम्बर तक शहर की सभी सराफा दुकानें बंद रखी जाएँगी।
अधारताल में 10 से 8 बजे तक खुलेंगे बाजार| अधारताल व्यापारी संघ ने सोमवार को बैठक आयोजित कर निर्णय लिया कि अधारताल क्षेत्र में रविवार को बाजार बंद रखा जाएगा, वहीं सोमवार से शनिवार तक सुबह 10 से शाम 8 बजे तक ही कारोबार होगा। दुकानों में सोशल डिस्टेंस, सेनिटाइजर व मास्क की अनिवार्यता भी की जाएगी।
0