सीहोर में दीपावली के त्योहार से पहले कृषि उपज मंडी समिति सीहोर में सोयाबीन की आवक में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। सोमवार सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान अपनी सोयाबीन की फसल ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर मंडी ले आए। मंडी परिसर में चारों ओर ट्रैक्
.
सोयाबीन की रिकॉर्ड आवक मंडी में आज सोयाबीन की रिकॉर्ड आवक हुई। सोयाबीन का अधिकतम मूल्य 4391 रुपए प्रति क्विंटल और न्यूनतम 1300 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा पीली सोयाबीन की आवक रही, जिसमें पांच घंटे में 7441 क्विंटल सोयाबीन की नीलामी हुई।
अन्य फसलों में लहसुन 7503 रुपए प्रति क्विंटल, धनिया 6930 रुपए, मसूर 5866 रुपए, सरसों 6000 रुपए, तुअर 5200 रुपए और चना सफेद 5466 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका।
मंडी अधिकारियों ने बताया कि दीपावली के कारण कई किसान अपनी उपज जल्दी बेचना चाहते हैं, इसलिए आवक लगातार बढ़ रही है। सुबह से ही बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉलियां मंडी में दिखाई दे रही हैं। हालांकि इस मानसून में पिछले साल की तुलना में बारिश कम हुई, फिर भी सोयाबीन की रिकॉर्ड आवक यह बताती है कि पैदावार अच्छी रही है।
सीहोर मंडी में विभिन्न फसलों का रेट