Handshake Row: क्रिकेट के बाद अब इस मैच में बेइज्जत होगा पाकिस्तान, पहले ही डर गया कंगाल देश

Handshake Row: क्रिकेट के बाद अब इस मैच में बेइज्जत होगा पाकिस्तान, पहले ही डर गया कंगाल देश


India vs Pakistan Handshake Row: पहलगाम में आतंकियों द्वारा निर्दोष नागरिकों की हत्या के बाद भारत के ऑपरेशन सिंदूर से डरा पाकिस्तान खेल के मैदान पर भी लगातार बेइज्जत हो रहा है. एशिया कप में भारतीय क्रिकेट टीम ने उसे लगातार तीन बार हराया था. पहले ग्रुप राउंड, फिर सुपर-4 और अंत में फाइनल में उसे शिकस्त मिली थी. इस टूर्नामेंट में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था. अब कुछ वैसा ही हॉकी के ग्राउंड पर देखने को मिलने वाला है.

इस टूर्नामेंट में होने वाली है टक्कर

मलेशिया के जोहोर बाहरू में होने वाले सुल्तान ऑफ जोहोर कप में भारत का सामना पाकिस्तान से होने वाला है. माना जा रहा है कि भारतीय हॉकी टीम यहां पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाने वाली है. इसे देखते हुए पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (पीएचएफ) पहले से ही डर गया है. उसने अपनी राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों को सलाह दी है कि वे मैदान पर भारतीय खिलाड़ियों के साथ किसी भी तरह के टकराव से बचें और केवल अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करें.

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें: ​दुखद: पिच पर ही चली गई इस क्रिकेटर की जान, टीम को जिताया मैच… पर खुद जिंदगी की जंग हार गया

पाकिस्तान को सता इस बात का डर

रिपोर्ट के अनुसार, पीएचएफ ने खिलाड़ियों को भारतीय टीम से ‘हाथ न मिलाने’ की नीति के लिए मानसिक रूप से तैयार रहने को कहा गया है. खिलाड़ियों को बताया गया है कि अगर भारतीय खिलाड़ी मैच से पहले या बाद में हाथ नहीं मिलाते हैं, तो इस भाव को नजरअंदाज करें और आगे बढ़ें. उन्हें खेल के दौरान किसी भी भावनात्मक या संकेतों वाले झगड़े से बचने के लिए भी कहा गया है.

ये भी पढ़ें: फॉलोऑन देने के बाद भी भारत को करनी पड़ी बैटिंग, दिल्ली में 6 दशक बाद हुआ ऐसा, देखें हर बार के नतीजे

मलेशिया से जीता और ब्रिटेन से हारा

पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत मेजबान मलेशिया पर 7−1 की शानदार जीत के साथ की थी, लेकिन अपने दूसरे मैच में उसे ब्रिटेन से हार का सामना करना पड़ा. बता दें कि पाकिस्तान ने अगस्त में बिहार के राजगीर में हुए पुरुष एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम को भारत नहीं भेजा था, जिसके बाद बांग्लादेश ने उनकी जगह ली थी.



Source link