India vs West Indies Test Series 5 Records: भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज को 2-0 से जीत लिया. शुभमन गिल की सेना ने मंगलवार को दिल्ली में दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन रोस्टन चेज की टीम को 7 विकेट से हरा दिया. इससे पहले अहमदाबाद में भारत ने पारी और 140 रन से जीत हासिल की थी. गिल इंग्लैंड के खिलाफ पहली बार टेस्ट के कप्तान बने थे. वह सीरीज 2-2 की बराबरी पर छूटी थी. अब गिल ने अपनी कप्तानी में पहली बार कोई टेस्ट सीरीज जीती है.
इस मैच के नतीजे के बाद बने 5 बड़े रिकॉर्ड…
1.वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी
भारत ने टेस्ट मैचों में किसी एक टीम के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा सीरीज जीतने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी आखिरी हार 2002 में मिली थी. उसी साल अक्टूबर में टीम इंडिया ने उसे हराकर बदला ले लिया था और फिर लगातार 10वीं बार सीरीज अब जीत ली है. एक समय सबसे खतरनाक मानी जाने वाली विंडीज टीम पर यह भारत के वर्चस्व को दिखाता है. भारत ने 1997 से 2024 तक दक्षिण अफ्रीका के वेस्टइंडीज के खिलाफ ही लगातार 10 सीरीज जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.
किसी भी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ लगातार सबसे ज़्यादा टेस्ट सीरीज जीत
10- भारत बनाम वेस्टइंडीज (2002 से जारी)
10- साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज (1998-24)
9- ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज (2000-22)
8- ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड (1989-2003)
8- श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे (1996-20)
ये भी पढ़ें: वेस्टइंडीज को हराने के बाद अब क्या? ये रहा 2025 में टीम इंडिया के बाकी मैचों का शेड्यूल, तुरंत कर लें नोट
2. भारत के खिलाफ भारत में लगातार हार
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के खिलाफ भारतीय जमीन पर लगातार छठे मैच में हारी है. उसने 2011 में पिछली बार यहां मैच ड्रॉ कराया था. उसके बाद 2013 से लगातार हार मिली है. भारत में वेस्टइंडीज की हार का सिलसिला तब शुरू हुआ जब डैरेन सैमी कप्तान थे और वर्तमान में वे टीम के कोच हैं. भारतीय जमीन पर टीम इंडिया के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीमों में वेस्टइंडीज अब संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर है. उसने श्रीलंका और न्यूजीलैंड की बराबरी कर ली है. ऑस्ट्रेलिया 2008 से 2013 तक सबसे ज्यादा 7 टेस्ट हारा था.
भारत में भारत के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा हार
7- ऑस्ट्रेलिया (2008-13)
6- श्रीलंका (1986-94)
6- न्यूजीलैंड (2010-16)
6- वेस्टइंडीज (2013 से जारी)
3. एक टीम के खिलाफ बिना हारे सबसे ज्यादा टेस्ट
भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 27 टेस्ट मैचों में नहीं हारा है. वह एक टीम के खिलाफ बिना हारे सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में टीम इंडिया चौथे स्थान पर है. उसने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2002 से एक भी टेस्ट मैच नहीं गंवाया है.
टेस्ट में किसी विपक्षी टीम के खिलाफ सबसे लंबी अजेय पारी
47- इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड (1930-75)
30- इंग्लैंड बनाम पाक (1961-82)
29- वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड (1976-88)
27- भारत बनाम वेस्टइंडीज (2002-23)
24- ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका (1911-52)
24- वेस्टइंडीज बनाम भारत (1948-71)
ये भी पढ़ें: दिल्ली में भारत के सिर सजा जीत का ताज, फिर भी ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका से पीछे, देख लें WTC Points Table का हाल
4. दिल्ली ने मोहाली को छोड़ा पीछे
भारतीय क्रिकेट टीम दिल्ली में 1993 से एक भी टेस्ट मैच नहीं हारी है. वह इस ग्राउंड पर लगातार 14 मैचों से अजेय है. दिल्ली ने इस मामले में मोहाली को पीछे छोड़ा दिया. मोहाली में 1997 से भारत 13 मैचों में अजेय है. मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में 1948 से 1965 तक टीम इंडिया लगातार 13 मैचों में नहीं हारी थी. वहीं, कानपुर में 1959 से 1982 तक लगातार 11 मुकाबलों में भारतीय टीम नहीं हारी थी.
5. विंडीज कप्तान के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेस का नाम शर्मनाक लिस्ट में शामिल हो गया है. वह क्रैग ब्रैथवेट के बाद दूसरे वेस्टइंडीज कप्तान हैं, जिन्होंने अपने पहले पांच टेस्ट मैच गंवाए हैं. चेज की कप्तानी में विंडीज टीम इसी साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार तीन टेस्ट मैच हारी थी.