Kareena Transition Kalash Yatra, fighting with credit for fighting, Congress taking out BJP along with BJP, water of Narmada has not yet reached Badnawar Assembly | श्रेय लेने की होड़ में जान से खिलवाड़, भाजपा के साथ कांग्रेस भी निकाल रही काेराेना संक्रमण कलश यात्रा, नर्मदा का जल अभी बदनावर विधानसभा में पहुंचा ही नहीं

Kareena Transition Kalash Yatra, fighting with credit for fighting, Congress taking out BJP along with BJP, water of Narmada has not yet reached Badnawar Assembly | श्रेय लेने की होड़ में जान से खिलवाड़, भाजपा के साथ कांग्रेस भी निकाल रही काेराेना संक्रमण कलश यात्रा, नर्मदा का जल अभी बदनावर विधानसभा में पहुंचा ही नहीं


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Kareena Transition Kalash Yatra, Fighting With Credit For Fighting, Congress Taking Out BJP Along With BJP, Water Of Narmada Has Not Yet Reached Badnawar Assembly

कड़ोदकलां13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कड़ाेदकला. गांव में कांग्रेस ने निकाली कलश यात्रा में रही भीड़भाड़।

  • कड़ाेदकलां व सिलाेदा खुर्द में निकाली यात्रा में शामिल जनप्रतिनिधियाें ने ना मास्क पहने ना साेशल डिस्टेंसिंग का पालन किया

कड़ोदकलां मंडलम के ग्राम सिलोदा खुर्द में कांग्रेस ने कलश यात्रा निकाली। जिसमें ना तो प्रशासन की अनुमति है और ना ही प्रशासन मौजूद रहा। जिस स्तर से कोरोना तेज रफ्तार पकड़ रहा है उसी क्रम में यह यात्रा भी कोरोना को रफ्तार पकड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रही।

हालांकि नर्मदा का जल अभी बदनावर विधानसभा में पहुंचा ही नहीं है और श्रेय लेने की होड़ में कांग्रेस मासूम जनता को कलश यात्रा के नाम पर भीड़भाड़ कर उसकी जान से खिलवाड़ कर रही हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि कांग्रेस के 15 माह के शासनकाल के दौरान नर्मदा को बदनावर लाने के लिए मूर्त रूप दिया गया था। इसके लिए कांग्रेस सरकार वास्तविक हकदार है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत कड़ोदकलां के साहबनगर (रानीपुरा) में भी कलश यात्रा निकाली गई। जो कि ग्राम में भ्रमण कर ग्राम के शिव मंदिर पर जलाभिषेक कर समापन किया।

यात्रा में अधिक संख्या में महिलाएं व बालिकाएं नजर आईं। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालमुकुंद सिंह गौतम, वरदीचंद माली, राधेश्याम तारोदिया, राकेश गामड़, संतोष दायमा, राजेंद्र दायमा, वीरेंद्र दायमा, धुलेसिंह दायमा, भगवान सिंह डाबी आदि यात्रा में मौजूद थे। यात्रा समापन के बाद कड़ोदकलां मंडलम प्रभारी व सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल, स्थानीय उम्मीदवार कमल पटेल, सुनील सांखला, आशीष भाखर आदि कांग्रेस नेता साहबनगर पहुंचे व नारेबाजी की। अधिकांश नेताओं ने मास्क भी नहीं पहने थे। साेशल डिस्टेंसिंग भी भूल गए।

नर्मदा की साैगात कांग्रेस की देन हैं
नर्मदा की सौगात पूर्व सीएम कमलनाथ की देन है। कुक्षी के विधायक हनी बघेल ने मंत्री रहते नर्मदा का पानी बदनावर पहुंचाने की याेजना बनाई थी। भाजपा झूठ बोल रही है। हमने हर जगह इसके टैग वाइस पोस्टर लगवाए हैं।
बालमुकुंद सिंह गौतम, कांग्रेस जिलाध्यक्ष

पाना में निकाली कलश यात्रा, साेशल डिस्टेंसिंग गायब
क्षेत्र में मां नर्मदा का पानी राजनीतिक मुद्दा बन गया है। नर्मदा का पानी अभी बदनावर तहसील के गांव में पहुंचा नहीं किन्तु श्रेय लेने गांव-गांव भाजपा व कांग्रेस के जनप्रतिनिधि पहुंच कर कलश यात्रा निकाल रहे हैं। मंगलवार को कांग्रेस ने गांव पाना में कलश यात्रा निकाली। यात्रा प्रभारी दिनेश रघुवंशी, वरिष्ठ नेता कमल सिंह पटेल, आशीष भाकर, सत्यनारायण पाटीदार, सुनील जागीरदार, मदन सिंह राठौर, रघुनाथ सिंह पंवार, मदन दास बैरागी, इंदर सिंह पवार, गोवर्धन सिंह डोडिया सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व बालिकाएं शामिल हुईं। जहां काेराेना संक्रमण के चलते नियमाें का पालन नहीं किया गया।

0



Source link