विदिशा ने संभागीय अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब जीता: सम्राट अशोक प्रौद्योगिकी संस्थान में हुई प्रतियोगिता – Vidisha News

विदिशा ने संभागीय अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब जीता:  सम्राट अशोक प्रौद्योगिकी संस्थान में हुई प्रतियोगिता – Vidisha News



विदिशा ने मंगलवार को संभागीय अंडर-17 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया है। स्कूल शिक्षा विभाग के तत्वावधान में यह प्रतियोगिता 12 से 14 अक्टूबर तक सम्राट अशोक प्रौद्योगिकी संस्थान (SATI) के खेल परिसर में आयोजित की गई थी। इसमें भोपाल,

.

तीन दिनों तक चले रोमांचक मुकाबलों के बाद फाइनल मुकाबला विदिशा और भोपाल के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भोपाल की टीम 15 ओवर में 95 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में विदिशा की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 12 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर ही लक्ष्य हासिल कर लिया और खिताब पर कब्जा जमाया।

पूरी प्रतियोगिता के दौरान विदिशा के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसकी दर्शकों ने खूब सराहना की। फाइनल मैच के अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी एस.पी. सिंह जाटव, बीडीसीए के संयुक्त सचिव संदीप डोंगर, वरिष्ठ खिलाड़ी बृजेश श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी प्रशांत रघुवंशी, कृष्ण शर्मा, अनय शर्मा, नवीन रघुवंशी, सतीश श्रीवास्तव, राजेश वर्मा और गुंजन सक्सेना सहित अनेक अधिकारी व खेलप्रेमी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता की जानकारी पंकज भार्गव ने दी।



Source link