जनसुनवाई में आवेदनों को निराकरण करते कलेक्टर।
अनूपपुर में मंगलवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में आयोजित की गई। कलेक्टर हर्षल पंचोली ने 87 आवेदनों पर सुनवाई की और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान दो पटवारियों पर 5-5 हजार रुपए का जु
.
यह कार्रवाई तहसील जैतहरी के वेंकटनगर निवासी लक्ष्मीकांत सोनी की शिकायत पर हुई, जिसमें पटवारी की ओर से डिजिटल नक्शे में तरमीम अपडेट नहीं की गई थी। वहीं, तहसील अनूपपुर के ग्राम देवहरा निवासी विद्याप्रसाद तिवारी ने पटवारी के नामांतरण न किए जाने की शिकायत की थी। कलेक्टर ने इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित दोनों पटवारियों पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में ग्राम अमिलिहा, तहसील अनूपपुर निवासी दीपक सोनी ने सीएम कारकेड में लगी गाड़ी के भुगतान के संबंध में आवेदन किया था। कलेक्टर के निर्देश पर आवेदक को तत्काल भुगतान किया गया। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लें और उनका निराकरण समय-सीमा में सुनिश्चित करें।
जनसुनवाई करते कलेक्टर हर्षल पंचोली।
ये आवेदन भी पहुंचे
जनसुनवाई में कई अन्य आवेदन भी प्राप्त हुए। इनमें जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत चोरभठी निवासी कन्छेदी कोल ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, बदरा, तहसील अनूपपुर निवासी क्षमा तिवारी ने ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र जारी कराने, ग्राम परसवार, तहसील अनूपपुर निवासी महेंद्र सिंह गोंड़ ने दिव्यांग पेंशन दिलाने, ग्राम करनपठार, तहसील पुष्पराजगढ़ निवासी मनोज कुमार ने भूमि का सीमांकन व नक्शा तरमीम कराने, ग्राम देवगवां, तहसील कोतमा निवासी ललिता यादव ने राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना का लाभ दिलाने और ग्राम गढ़ी, तहसील कोतमा निवासी चुन्नूलाल साहू ने पुत्री की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता दिलाने संबंधी आवेदन शामिल थे।