ग्वालियर में आज पुलिस के लिए चुनौती, स्कूलों में छुट्‌टी: चार हजार जवान तैनात, एक सैकड़ा जवान-अफसर सोशल मीडिया पर लगाए, देर रात हुईं दो FIR – Gwalior News

ग्वालियर में आज पुलिस के लिए चुनौती, स्कूलों में छुट्‌टी:  चार हजार जवान तैनात, एक सैकड़ा जवान-अफसर सोशल मीडिया पर लगाए, देर रात हुईं दो FIR – Gwalior News


100 से ज्यादा जवान व अफसर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर पल-पल रख रहे नजर। मंगलवार देर रात दो FIR भी कीं।

ग्वालियर में डॉ. भीमराम अंबेडकर मूर्ति विवाद से माहौल गरम है। जिला प्रशासन, पुलिस के साथ बैठक में कई सामाजिक संगठन चाहें कह चुके हों कि वह 15 अक्टूबर को कोई आंदोलन नहीं कर रहे हैं, लेकिन तनाव बाजार से लेकर घरों तक साफ नजर आ रहा है।

.

कलेक्टर ने बुधवार को सभी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्र में छुट्‌टी की घोषणा कर दी है। बाजारों में व्यापारी दुकान खोलें या नहीं इसको लेकर उलझन में हैं। चार हजार से ज्यादा जवान व अफसर शहर के 36 नाकाबंदी पॉइंट पर तैनात कर दिए गए हैं।

इसके अलावा 100 से ज्यादा अफसर व जवान, आईटी सेल, क्राइम ब्रांच की टीम सिर्फ सोशल मीडिया पर नजर रखे हुए हैं। यही कारण है कि मंगलवार देर रात ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने दोनों पक्षों पर एक-एक FIR दर्ज की गई है।

दोनों तरफ से शांति की अपील करने के बाद कुछ पोस्ट वायरल किए गए हैं। FIR कॉपी में किस-किस का नाम है यह पुलिस अफसरों ने खुलासा नहीं किया है।

उपद्रव रोकने पुलिस की फुल तैयारी, चार हजार जवान तैनात

55 यूजर्स को नोटिस, 500 पोस्ट हटवाईं ग्वालियर में लगाई गई धारा 163 का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कड़ाई करना शुरू कर दिया है और ऐसे आधा सैकड़ा यूजर्स को नोटिस जारी कर दिए है। वहीं 500 से ज्यादा पोस्ट हटवाई गईं हैं।

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से दो वर्गों के बीच चल रहे विवाद के बाद जिले में धारा 163 लगाई गई है। शांति भंग करने, समाज में वैमनस्यता फैलाने वाले अकाउंट की साइबर सेल द्वारा जांच की जा रही है।

जांच के बाद पुलिस की साइबर सेल ने 55 सोशल मीडिया अकाउंट चिंहित कर उन्हें नोटिस जारी किए हैं। इन अकाउंट होल्डर ने वैमनस्यता फैलाने वाली पोस्ट शेयर की थी। साथ ही 500 से अधिक भड़काऊ पोस्ट हटवाई गई हैं।

कुछ यूजर्स के अकाउंट्स को डी-एक्टिवेट कराने की प्रक्रिया जारी है। साथ ही चेतावनी दी है कि भविष्य में इस प्रकार की गतिविधि की तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रात को सड़कों पर गश्त करती पुलिस।

रात को सड़कों पर गश्त करती पुलिस।

24 घंटे सोशल मीडिया पर रख रहे नजर पुलिस की साइबर सेल, आईटी सेल, क्राइम ब्रांच के अलावा तेजतर्रार 100 से ज्यादा जवान व अफसर की टीम द्वारा सभी सोशल साइट पर निगरानी की जा रही है और जो भी इस तरह की अनर्गल पोस्ट कर रहे है, उनके खिलाफ साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं।

यह टीम लगातार मोबाइल, कंप्यूटर की स्क्रीन पर वायरल वीडियो, पाेस्ट को देख रहे हैं। कई यूजर्स तो ऐसे मिले हैं जिन्होंने भड़काऊ पोस्ट अपलोड कर दिया, लेकिन किसी और के कहने पर। जब उनको इसे हटाने के लिए कहा गया तो वह उसे हटा भी नहीं पा रहे हैं।

आंदोलन वापसी की अपील, तनाव बरकरार पुलिस और जिला प्रशासन के लाख दावों के बीच दोनों पक्षों ने सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी ओर से शांति की अपील की हो, लेकिन तनाव बरकरार है। पुलिस के आला अधिकारी भी इस तनाव को महसूस कर रहे हैं।

यही कारण है कि ग्वालियर शहर में 17 और देहात में 19 नाकाबंदी पॉइंट पर चार हजार जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस फोर्स हर तरह के माहौल से निपटने के लिए हथियार लिए हुए हैं। मंगलवार सुबह से ही पुलिस होटल, धर्मशाला, आश्रय भवनों में छानबीन कर रही है। पुलिस ने पूरे ग्वालियर को अभेद किला बना दिया है।

सड़कों पर हथियार लेकर घूमना प्रतिबंधित, दो दिन में पांच पकड़े एसएसपी ग्वालियर ने पूरी पुलिस सड़कों पर उतार दी है और हर वाहन की जांच की जा रही है, जिससे बाहरी लोग शहर का माहौल ना बिगाड़ने पाए। इसके साथ ही हर वाहन की बारीकी से जांच की जा रही है। सोमवार को पुलिस ने दो युवकों को एक कार में अवैध हथियारों के साथ पकड़ा था।

इसी क्रम में मंगलवार को थाटीपुर थाना प्रभारी विपेन्द्र सिंह चौहान, एसआई हितेश शर्मा ने विवेकानंद चौराहा पर वाहन चेकिंग में एक बिना नम्बर की स्कॉर्पियो को चेक किया तो उसमें एक व्यक्ति राइफल व 3 जिंदा राउंड के साथ बैठा मिला।

पूछताछ में उसने अपना नाम भंवर सिंह राजावत पुत्र रामविहारी राजावत निवासी शिवनगर कुम्हरपुरा थाटीपुर बताया। उससे दस्तावेज चेक किए तो पता चला कि उक्त राइफल उसके नाम पर है और उसके पास हथियार ले जाने की अनुमति ना होने पर राइफल जब्त कर मामला दर्ज किया है

आज स्कूलों में रहेगी छुट्‌टी ग्वालियर में बुधवार 15 अक्टूबर को जिले के समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों, स्कूलों (सभी तरह के 12वीं तक के स्कूल) में बच्चों का अवकाश रहेगा। कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने इस आशय का आदेश जारी किए हैं।

जरूरी हो तो ही घर से निकलें बुधवार को जरूरी हो तो ही घर से निकलें वरना घर में ही सुरक्षित रहें। पुलिस हर चौराहा और रास्ते पर बैरिकेड्स लगाकार अलर्ट पॉजिशन में खड़ी है। कड़ी चेकिंग की जा रही है। बिना लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन कार्ड, हेलमेट के तो बिल्कुल भी बाहर न आएं। हथियार लेकर तो बिल्कुल भी सड़क पर न आएं चाहें वह लाइसेंसी ही क्यों न हो।

ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह ने कहा

QuoteImage

ग्वालियर के लोगों से अपील है कि सोशल मीडिया पर किसी भी बात को लेकर कोई पोस्ट या वीडियो अपलोड न करें। इसके बाद भी यदि कोई ऐसा करता है तो मामला दर्ज किया जाएगा। पूरे ग्वालियर में पुलिस अपनी तैयारी से अलर्ट है। माहौल बिगाड़ने की कोशिश तो दूर की बात है सोचने वाले को भी नहीं छोड़ा जाएगा।

QuoteImage

यह खबर भी पढ़ें… कड़े पहरे में ग्वालियर, 36 जगह नाकाबंदी…4 हजार जवान तैनात

ग्वालियर में अप्रिय स्थिति से बचने के लिए करीब 4 हजार जवान तैनात किए गए हैं।

ग्वालियर में अप्रिय स्थिति से बचने के लिए करीब 4 हजार जवान तैनात किए गए हैं।

ग्वालियर में तमाम अपील और दलीलों के बावजूद डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा विवाद थमता नहीं दिख रहा है। सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को देख लेने और सबक सिखाने के चैलेंज पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

ग्वालियर सीएसपी हिना खान ने लगाया ‘जय श्रीराम’ का जयकारा

एमपी हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगाने का विवाद गर्म है। कलेक्टर ने किसी भी तरह के कार्यक्रम, आयोजन और भीड़ एकत्र करने पर रोक लगा रखी है।​​​​​​​ पूरी खबर यहां पढ़ें…



Source link