ग्वालियर में स्कूल बस ने साइकिल सवार युवक को कुचला: काम से लौट रहे व्यक्ति की हादसे में मौत, परिवार में इकलौता कमाने वाला था – Gwalior News

ग्वालियर में स्कूल बस ने साइकिल सवार युवक को कुचला:  काम से लौट रहे व्यक्ति की हादसे में मौत, परिवार में इकलौता कमाने वाला था – Gwalior News



बृजेंद्र सिंह रावत की हादसे में मौत हो गई।

ग्वालियर में काम से लौट रहे साइकिल सवार युवक को तेज रफ्तार आ रही स्कूल बस के चालक ने टक्कर मार दी। घटना हजीरा थाना क्षेत्र के मल्लगढ़ा चौराहे पर मंगलवार की शाम की है।

.

घटना के बाद आरोपी चालक अपना वाहन छोड़कर भाग निकला। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी बस चालक की तलाश की जा रही है।

शहर के हजीरा थाना क्षेत्र के चंदनपुरा निवासी 28 वर्षीय बृजेंद्र सिंह राजावत पुत्र दिग्विजय सिंह अटल बिहारी वाजपेयी ट्रिपल आईटीएम संस्थान में ठेकेदारी में काम करता है। मंगलवार की शाम वह काम खत्म कर साइकिल से वापस घर आ रहा था।

अभी वह मल्लगढ़ा चौराहे पर पहुंचा ही था कि तभी तेज रफ्तार आ रही सेंट जॉन बियोनी स्कूल की बस के चालक ने लापरवाही से अपना वाहन चलाते हुए बृजेन्द्र की साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर काफी तेज थी और बृजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वहीं मौका पाकर चालक भाग निकला। पुलिस ने बस को जब्त कर आरोपी चालक की तलाश करना शुरू कर दिया है।

इकलौता है कमाने वाला पुलिस जांच में पता चला है कि मृतक अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था। उसके जाने के बाद घर में कोई भी कमाने वाला नहीं बचा है।

हजीरा थाना पुलिस ने मृतक के शव को निगरानी में लेकर डेड हाउस में रखवा दिया गया है। बुधवार सुबह पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।



Source link