Last Updated:
Indore News: एमपी के इंदौर में 73 वर्षीय बुजुर्ग मां ने अपने बेटे को किडनी देकर नया जीवनदान दिया है. यह सफल सर्जरी इंदौर के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में हुई है. डॉक्टरों ने बताया कि सर्जरी के बाद बुजुर्ग महिला और बेटा दोनों ही स्वस्थ हैं.
मिथिलेश गुप्ता.(इंदौर)
यह प्रेरणादायी मामला इंदौर के सदर बाजार क्षेत्र का है. यहां के निवासी कमलेश वर्मा लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे और उनकी जान बचाने के लिए किडनी ट्रांसप्लांट ही सिर्फ ऑप्शन था. जब कोई डोनर नहीं मिला, तो कमलेश की 73 वर्षीय मां, गंगा वर्मा, अपने बेटे की जिंदगी बचाने के लिए आगे आईं. उम्र के इस पड़ाव पर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपनी एक किडनी बेटे को देने का फैसला किया.
परिवार की सहमति
परिवार की सहमति और सभी मेडिकल जांच के बाद इंदौर के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में डॉक्टरों की एक एक्सपर्ट टीम ने इस सर्जरी को अंजाम दिया. डॉक्टरों के अथक प्रयासों और मां की ममता की शक्ति से यह ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, सर्जरी के बाद डोनर गंगा वर्मा और उनके बेटे कमलेश वर्मा दोनों का स्वास्थ्य स्थिर है और वे तेजी से रिकवर कर रहे हैं. इस घटना ने एक बार फिर मां के निःस्वार्थ प्रेम और त्याग की मिसाल पेश की है.
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re… और पढ़ें