आगे रोहित शर्मा, पीछे शुभमन गिल… कुछ इस अंदाज में ऑस्ट्रेलिया रवाना हुई टीम इंडिया, सबसे अलग विराट का स्वैग

आगे रोहित शर्मा, पीछे शुभमन गिल… कुछ इस अंदाज में ऑस्ट्रेलिया रवाना हुई टीम इंडिया, सबसे अलग विराट का स्वैग


Rohit Sharma Virat Kohli Shubman Gill: भारतीय क्रिकेट टीम बुधवार सुबह नई दिल्ली से ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गई है. टीम इंडिया तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज वहां खेलेगी. यह दौरा दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा के लिए काफी अहम है. दोनों लंबे समय बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में दिखेंगे. रोहित और विराट ने टी20 के साथ-साथ टेस्ट से भी संन्यास ले लिया है. रोहित को इस दौरे से ठीक पहले वनडे की कप्तानी से हटा दिया गया है और उनके स्थान पर शुभमन गिल को कमान सौंपी गई है.

एयरपोर्ट पर दिखे प्रमुख खिलाड़ी

वनडे सीरीज रविवार को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में शुरू होगी. इसके बाद 23 और 25 अक्टूबर को अन्य मैच खेले जाएंगे. टी20 सीरीज 29 अक्टूबर से 8 नवंबर तक चलेगी. दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए प्रमुख खिलाड़ियों में कप्तान शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ध्रुव जुरेल, यशस्वी जायसवाल, हर्षित राणा, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल थे.

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें: वनडे सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया की शर्मनाक हरकत, पाकिस्तान से ‘हैंडशेक कांड’ पर उड़ाया टीम इंडिया का मजाक

रोहित आगे और गिल पीछे

रोहित ने आगे-आगे एयरपोर्ट में एंट्री ली. उनके ठीक पीछे नए कप्तान शुभमन गिल थे. गिल के चेहरे पर मुस्कान थी. श्रेयस अय्यर और विराट कोहली का अलग स्वैग देखने को मिला. कोहली सबसे अलग थे और उन्हें चारों तरफ से सिक्योरिटी गार्ड्स ने घेर रखा था. कोहली और रोहित को पिछली बार चैंपियंस ट्रॉफी में एक्शन में देखा गया था. टीम इंडिया तब चैंपियन बनी थी. फाइनल में रोहित शर्मा ने 83 गेंदों पर 76 रन की शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता था.

 

 

 

 

ये भी पढ़ें: 1342 विकेट लेने वाला एक्सीडेंटल क्रिकेटर… चर्च में बिताना चाहता था जिंदगी, फिर बन गया वसीम अकरम जैसा खतरनाक बॉलर

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम

वनडे: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल.

टी20: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उप-कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह और वॉशिंगटन सुंदर.





Source link