शिवपुरी जिले के करैरा वन परिक्षेत्र में बुधवार को वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 3 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया है। रेंजर लक्ष्मण मीणा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में तीन जेसीबी मशीनों से राधा स्वामी सत्संग परिसर सहित तीन
.
राधा स्वामी सत्संग परिसर और पेट्रोल पंप के पास तोड़ी बाउंड्री यह कार्रवाई दरगवा बीट के कक्ष क्रमांक RF 398 में की गई। विभाग ने तीन अलग-अलग स्थानों पर बने टीन शेड, झोपड़ी, सीमेंटेड बाउंड्री और तार फेंसिंग को ध्वस्त किया। इसमें राधा स्वामी सत्संग परिसर, उसके पास बनी एक झोपड़ी और धाय महादेव पेट्रोल पंप के समीप बनी सीमेंटेड बाउंड्री पर भी बुलडोजर चलाया गया।
अतिक्रमणकारियों ने कहा- बिना जांच के की कार्रवाई कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों और वन अधिकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। कुछ पट्टेदारों ने वन विभाग पर बिना जांच और दस्तावेज देखे कार्रवाई करने का आरोप लगाया और मौके पर अपने दस्तावेज भी दिखाए। हालांकि, वन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह पूरी भूमि वन क्षेत्र में दर्ज है और इस पर किसी भी प्रकार का निजी स्वामित्व नहीं हो सकता।
एक घंटे चली कार्रवाई, भारी बल रहा मौजूद वन विभाग की यह कार्रवाई लगभग एक घंटे तक चली। इस दौरान उड़न दस्ते के डिप्टी रेंजर बलिराम अहिरवार, तुलसीराम चोपड़ा, राजाराम कठेरिया, कुलदीप सिंह गौर सहित बड़ी संख्या में वनकर्मी मौजूद रहे।