मालखाना लूट के आरोपी कॉन्स्टेबल को मिल रहा दोस्ताना ट्रीटमेंट: रात इनवेस्टीगेशन रूम में सोकर गुजारी, सिवनी से एक और शख्स गिरफ्तार – Balaghat (Madhya Pradesh) News

मालखाना लूट के आरोपी कॉन्स्टेबल को मिल रहा दोस्ताना ट्रीटमेंट:  रात इनवेस्टीगेशन रूम में सोकर गुजारी, सिवनी से एक और शख्स गिरफ्तार – Balaghat (Madhya Pradesh) News


बालाघाट में मालखाने में डाका डालने के आरोपी कॉन्स्टेबल राजीव पंद्रे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर हैं। इस दौरान उन्हें आम आरोपियों की तरह नहीं, बल्कि एक साथी की तरह स्पेशल ट्रीटमेंट मिल रहा है। पुलिस ने इस मामले में सिवनी से ‘लाला’ नामक एक व्यक्ति को भी

.

गिरफ्तारी के बाद राजीव पंद्रे की पहली रात इनवेस्टीगेशन रूम में सोकर गुजरी। उन्हें खाने में थाने से दिए जाने वाला सामान्य भोजन दिया गया। लेकिन सूत्रों के अनुसार थाने में उन्हें अभी भी आरोपी नहीं, बल्कि एक सहयोगी की तरह ही देखा जा रहा है।

पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी की जानकारी तक नहीं दी

सिवनी से ‘लाला’ नामक जिस शख्स को पकड़ा गया है, उसकी पुष्टि थाने पहुंचे उसके परिचितों ने की है। वहीं, इस मामले की जांच कर रही डीएसपी प्रतिष्ठा राठौर पूरे समय कोतवाली थाने में मौजूद रहीं। उनसे जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने जांच जारी होने की बात कहकर आगे बात करने से इनकार कर दिया।

ये है पूरा मामला

कोतवाली थाने के मालखाने से लगभग 55 लाख रुपए नकद और करीब 14 लाख रुपए के जेवरात गायब हुए थे। पुलिस ने राजीव पंद्रे की गिरफ्तारी के बाद 40 लाख रुपए बरामद कर लिए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पंद्रे ने अपने किसी सहयोगी की मदद से गायब हुए जेवरातों को राजवंश ज्वेलर्स के यहां 8 लाख रुपए में गिरवी रखा था। अब पुलिस सिवनी से पकड़े गए ‘लाला’ से शेष रकम जब्त करने में जुटी है।

पुलिस सूत्रों का यह भी कहना है कि सिवनी से ‘लाला’ उर्फ विकास के पकड़े जाने के बाद आरोपियों की संख्या और बढ़ सकती है। राजीव पंद्रे 2023 से मालखाने में पदस्थ था और तब से वह लगातार मालखाने से राशि निकाल रहा था।

विधायक ने कहा- एसपी को निलंबित किया जाए

इस बीच, बुधवार को कांग्रेस विधायक अनुभा मुंजारे ने इसे बिगड़ती कानून व्यवस्था बताते हुए सीधे एसपी को जिम्मेदार ठहराया और सरकार से तत्काल एसपी को निलंबित करने की मांग की।



Source link