.
कलेक्टर ने रहवासी क्षेत्र में पटाखा नहीं रखने के निर्देश दिए हैं। बावजूद इसके रहवासी क्षेत्रों में पटाखे रखे जा रहे हैं। अफसरों ने इसकी जांच शुरू कर दी है। बुधवार को तहसीलदार राहुल गौड़ ने जांच की। इसमें संत कबीर वार्ड, सिंधी कैंप में तीन लाख रुपए से अधिक के पटाखे मिले। इन्हें जब्त किया है। आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। तहसीलदार ने बताया कि बिना लाइसेंस के पटाखों के अवैध भंडारण करने पर दीपक सुंदरानी पिता अर्जुन सुंदरानी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर ने जिले में अवैध रूप से एवं रहवासी क्षेत्र में कहीं भी पटाखों की बिक्री एवं भंडारण नहीं करने के निर्देश दिए हैं।