मंदसौर में आत्मनिर्भर भारत संकल्प संकल्प अभियान सम्मेलन: उपमुख्यमंत्री देवड़ा, सांसद गुप्ता ने स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया – Mandsaur News

मंदसौर में आत्मनिर्भर भारत संकल्प संकल्प अभियान सम्मेलन:  उपमुख्यमंत्री देवड़ा, सांसद गुप्ता ने स्वदेशी अपनाने पर जोर दिया – Mandsaur News


मंदसौर और मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को भाजपा के आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान और सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर सम्मेलन आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, सांसद सुधीर गुप्ता, भ

.

दलौदा और बड़वन में हुए सम्मेलनों को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘वन नेशन, वन टैक्स’ लागू कर देश को एक कर प्रणाली में जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया है। उन्होंने जीएसटी में हुए सुधारों को व्यापार के लिए सुगम बताया और कहा कि “जीएसटी 2.0” भारतीय अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है। देवड़ा ने लोगों से स्वदेशी वस्तुएं अपनाने और स्थानीय उत्पादकों को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

सांसद सुधीर गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत पिछले चार वर्षों से विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है। उन्होंने बताया कि आज देश रक्षा, डिजिटल भुगतान और स्टार्टअप जैसे क्षेत्रों में आत्मनिर्भर हो चुका है। गुप्ता ने स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को सच्ची देशभक्ति बताते हुए इसे भारत को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का मार्ग बताया।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने जानकारी दी कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में जिलेभर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें एकता संकल्प यात्रा, स्वच्छता अभियान, युवा संवाद और निबंध प्रतियोगिता जैसे आयोजन शामिल हैं।

इन सम्मेलनों में विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, नगर परिषद अध्यक्ष और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।



Source link