अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक की नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। इस नई टीम में अमन द्विवेदी को विश्वविद्यालय अध्यक्ष और सिमरन सेन को मंत्री नियुक्त किया गया है।
.
उपाध्यक्ष पदों पर पावनी ताम्रकार, दिव्यांश मिश्रा, पुष्पेंद्र सिंह, अमन परमार और अंकित मिश्रा को जिम्मेदारी दी गई है। सह मंत्री के रूप में आरजू साहू, अंजली सिंह, अर्पित मिश्रा, एकांत केसरवानी, श्रवण तिवारी और साहिल सिंह को नियुक्त किया गया है।
इसके अतिरिक्त, उज्जवल सिंह, अंजलि अग्रवाल, वंदना रजक, तानिया गुप्ता, दिव्यांश द्विवेदी, आयुष सोनी, आदित्य तिवारी, हिमांशी राठौर, आयुष सिंह, नितेश मौर्य, अंशु पूरी भावेश, सजल जायसवाल और राज बैगा सहित कई कार्यकर्ताओं को विभिन्न प्रमुख दायित्व सौंपे गए हैं।
अमरकंटक सत्र 2025 के लिए घोषित इस नई कार्यकारिणी के गठन के दौरान विभाग संगठन मंत्री सावन सिंह, जिला विस्तारक शिवेंद्र चतुर्वेदी, विभाग संयोजक अखिलेश सिंह और जिला संयोजक प्रणव मिश्रा उपस्थित रहे।