संविदा कर्मचारियों ने बिजली कंपनी में 7 हजार 500 पदों पर नियुक्ति की मांग की है।
बालाघाट में मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के संविदा अधिकारी और कर्मचारियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। यूनाइटेड फोरम फॉर पावर एम्प्लॉयज एवं इंजीनियर्स एसोसिएशन के बैनर तले बालाघाट में मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और पावर मैनेजमेंट क
.
अनुभवी संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग
ज्ञापन में एक दशक से अधिक समय से कार्यरत अनुभवी संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की गई है।
संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष एच.सी. यादव ने बताया कि वे लंबे समय से यह मांग सरकार से कर रहे हैं। तत्कालीन शिवराज सिंह चौहान सरकार ने इसकी घोषणा की थी, लेकिन उसे लागू नहीं किया गया। अब जब कंपनी में नई भर्ती निकली है, तो संविदा कर्मचारी चाहते हैं कि उन्हें सीधे समायोजित कर नियमित किया जाए।
प्रदेश में लगभग 7 हजार 500 संविदा अधिकारी और कर्मचारी कार्यरत
यूनाइटेड फोरम के प्रदेश उपाध्यक्ष आई.डी. पटले ने जानकारी दी कि कंपनी ने विभाग में भर्ती के लिए 49 हजार 400 पद निकाले हैं, जबकि पूरे प्रदेश में लगभग 7 हजार 500 संविदा अधिकारी और कर्मचारी कार्यरत हैं। फोरम कई सालों से संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग कर रहा है।
पटले ने कहा कि संगठन की इस संबंध में सरकार और कंपनी से चर्चा चल रही है। उन्हें उम्मीद है कि सरकार और कंपनी संविदा कर्मचारियों के हित में निर्णय लेगी और उन्हें नियमित करने की दिशा में कदम उठाएगी, क्योंकि इससे कोई अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं आएगा।
इस दौरान कार्यपालन अभियंता बी.एल. भैना, मीडिया प्रभारी शिव, मुवनेश्वर, मोहसीन खान, लक्ष्मीप्रसाद टेंभरे, महेन्द्र डहरवाल, प्रवीण सिंगारे, ईश्वर सौलखे, डेमेन्द्र पटले, मनोज रोडकर सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।