ICC Awards: पाकिस्तान को कूटने वाले अभिषेक शर्मा ने मारी बाजी, स्मृति मंधाना के साथ जीता स्पेशल अवॉर्ड, कुलदीप का टूटा दिल

ICC Awards: पाकिस्तान को कूटने वाले अभिषेक शर्मा ने मारी बाजी, स्मृति मंधाना के साथ जीता स्पेशल अवॉर्ड, कुलदीप का टूटा दिल


ICC Player of the Month: एशिया कप टी20 में शानदार प्रदर्शन के बाद भारत के युवा स्टार अभिषेक शर्मा ने सितंबर महीने के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड जीत लिया है. उनके साथ-साथ महिला वर्ग में और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में तूफानी पारियां खेलनी वालीं स्मृति मंधाना को भी यह पुरस्कार दिया गया. अभिषेक ने इस अवॉर्ड को जीतने के लिए अपने सीनियर कुलदीप यादव और जिम्बाब्वे के ब्रायन बेनेट को पीछे छोड़ा.

एशिया कप में मचाई तबाही

अभिषेक शर्मा ने एशिया कप टी20 अभियान में सात मैचों में 200 की स्ट्राइक रेट और 44.85 के औसत से 314 रन बनाए. उनकी निरंतरता के कारण उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का अवॉर्ड मिला था. सुपर फोर के अंत में वह आईसीसी पुरुष टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में 931 अंकों तक पहुंच गए. यह उनकी सबसे बड़ी रेटिंग है.

Add Zee News as a Preferred Source


मुझे अपनी टीम पर गर्व: अभिषेक

अभिषेक शर्मा ने कहा, ”यह आईसीसी पुरस्कार जीतकर बहुत अच्छा लग रहा है और मुझे खुशी है कि यह कुछ महत्वपूर्ण मैचों के लिए मिला जिन्हें जीतने में मैं मदद कर सका. मुझे उस टीम का हिस्सा होने पर गर्व है जो सबसे कठिन परिस्थितियों से भी जीत हासिल कर सकती है. टी20 में हमारा हालिया ट्रैक रिकॉर्ड हमारी टीम संस्कृति और सकारात्मक मानसिकता को दर्शाता है. मैं अपने मार्गदर्शन के लिए टीम प्रबंधन और उनके समर्थन के लिए मेरे सभी साथियों को धन्यवाद देता हूं. मैं इस पुरस्कार के लिए मेरा चयन करने वाले पैनल का भी आभारी हूं.”

ये भी पढ़ें: IPL 2026: लखनऊ सुपर जाएंट्स में अचानक हुई धाकड़ प्लेयर की एंट्री! SRH के हीरो ने 2 साल बाद आईपीएल में की वापसी

स्मृति मंधाना का शानदार फॉर्म

स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में लगातार मजबूत प्रदर्शन किया. उन्होंने तीन मैचों में 58,117 और 125 रन बनाए. मंधाना ने चार वनडे में 77 के औसत और 135.68 के स्ट्राइक रेट से कुल 308 रन बनाए. मंधाना ने तीसरे वनडे के दौरान सिर्फ 50 गेंदों में 100 रन बनाकर एक नया भारतीय रिकॉर्ड बनाया. उनके प्रयासों ने इस पुरस्कार के लिए साउथ अफ्रीका की तजमीन ब्रिट्स और पाकिस्तान की सिदरा अमीन को पछाड़ दिया.

ये भी पढ़ें: अभी से शुरू हुई KKR के नए कप्तान की खोज, श्रेयस-रहाणे से भी खूंखार है ये खिलाड़ी; जितवा सकता है IPL

मंधाना ने क्या कहा?

मंधाना ने कहा, ”सितंबर 2025 के लिए आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार प्राप्त करना मेरे लिए वास्तव में सम्मान की बात है. इस तरह की पहचान मुझे एक खिलाड़ी के रूप में आगे बढ़ने और विकसित होने के लिए प्रेरित करती है. यह मान्यता टीम के रूप में सामूहिक रूप से हमारे द्वारा किए गए समर्थन, विश्वास और प्रयास को भी दर्शाती है. मेरा लक्ष्य हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना और टीम के लिए मैच जीतना रहा है. मैं उन अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए उत्सुक हूं जो आगामी मैचों में भारत के लिए यादगार जीत का कारण बनेंगे.”



Source link