जीरापुर ठगी का मास्टरमाइंड अयोध्या से गिरफ्तार: राजगढ़ पुलिस ने 700 किमी दूर दबिश देकर 50 हजार रुपये जब्त किए – rajgarh (MP) News

जीरापुर ठगी का मास्टरमाइंड अयोध्या से गिरफ्तार:  राजगढ़ पुलिस ने 700 किमी दूर दबिश देकर 50 हजार रुपये जब्त किए – rajgarh (MP) News


राजगढ़ जिले की जीरापुर पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए उत्तर प्रदेश के अयोध्या से एक अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी यश कनोजिया के पास से 50 हजार रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन और चार सिम कार्ड जब्त किए गए। यह

.

मामले की जांच राजगढ़ साइबर सेल ने संभाली। तकनीकी निगरानी, मोबाइल लोकेशन और बैंक ट्रांजेक्शन के आधार पर पुलिस ने आरोपी का पता शाहदतगंज, अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में लगाया। थाना प्रभारी मेहताब सिंह ठाकुर के नेतृत्व में विशेष टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार किया।

फोन पर लोगों ही लोगों से ले लेता था बैंक डिटेल गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह एक संगठित ऑनलाइन ठगी गिरोह का सदस्य है। गिरोह देशभर में लोगों को फोन कर उनके बैंक डिटेल हासिल कर ठगी करता है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और संबंधित बैंक खातों की जानकारी जुटा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर पूछताछ की जाएगी।

एसडीओपी धर्मवीर सिंह नागर ने कहा कि साइबर ठगी अब सीमाओं से परे अपराध बन चुका है और राजगढ़ पुलिस ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई कर रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या लेन-देन की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या स्थानीय पुलिस से संपर्क करें।



Source link