Last Updated:
Afghanistan ने Bangladesh को 3-0 से वनडे सीरीज में हराया, जिससे Bangladesh खिलाड़ियों को एयरपोर्ट पर आलोचना और हमलों का सामना करना पड़ा. Mohammad Naim Sheikh ने भावुक संदेश लिखा.
नई दिल्ली. बांग्लादेश के खिलाड़ियों को अफगानिस्तान के खिलाफ 3-0 से वनडे सीरीज में हार के बाद घर लौटने पर फैंस की भारी आलोचना का सामना करना पड़ा. मेहदी हसन मिराज की कप्तानी वाली क्रिकेट टीम ने सीरीज का पहला मैच 5 विकेट से गंवाया. इसके बाद अगले दो मैचों में 81 रन और फिर 200 रन से हार का सामना किया. घर लौटने पर खिलाड़ियों को एयरपोर्ट पर हूटिंग का सामना करना पड़ा. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया. उनके वाहनों पर भी हमला किया गया इसे लेकर बांग्लादेश के खिलाड़ी मोहम्मद नईम शेख ने सोशल मीडिया पर एक भावुक लिखा.
“हाँ, कभी-कभी हम सफल होते हैं, कभी-कभी नहीं. जीत आती है, हार आती है. यही खेल की सच्चाई है. हम जानते हैं कि जब हम हारते हैं, तो यह आपको दुखी करता है, आपको गुस्सा आता है क्योंकि आप इस देश से उतना ही प्यार करते हैं जितना हम करते हैं.
“लेकिन आज जिस तरह से हम पर नफरत की गई, हमारे वाहनों पर हमले हुए वह वास्तव में दुखद है. हम इंसान हैं. हम गलतियां करते हैं, लेकिन हम कभी भी अपने देश के लिए प्यार या प्रयास की कमी नहीं करते. हर पल, हम देश के लिए, लोगों के लिए, आपके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए कोशिश करते हैं.