Last Updated:
AUS vs IND: स्टार युवा ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन 19 अक्टूबर से भारत के खिलाफ शुरू होने जा रही तीन मैच की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. ग्रीन की जगह मार्नस लाबुशेन को बुलाया गया है.
पर्थ: भारत के खिलाफ 19 अक्टूबर से शुरू होने जा रही वनडे सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को एक और बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन हल्की चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. इस चोट का आगामी एशेज पर गहरा असर पड़ सकता है.
ग्रीन न्यूजीलैंड के टी-20 अंतरराष्ट्रीय दौरे से चूकने के बाद हाल ही में प्रतिस्पर्धी गेंदबाजी में लौटे थे और पिछले हफ्ते पर्थ में न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए शुरुआती शील्ड राउंड में खेले थे. उन्हें मैच में आठ ओवर फेंकने थे, लेकिन उन्होंने केवल चार ओवर फेंके और एक विकेट लिया.
भारत के खिलाफ पहले दो वनडे मैच में उनके गेंदबाजी करने की संभावना कम ही थी, लेकिन 28 अक्टूबर से शुरू होने वाले शील्ड के तीसरे दौर में ज्यादा ओवर गेंदबाजी करने के लिए वह अपनी क्षमता बढ़ा रहे थे. उन्हें सिडनी में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से आराम दिया जा रहा था और एशेज की तैयारी के लिए शील्ड के तीसरे और चौथे दौर में खेलने के लिए वह इसके बाद होने वाली टी-20 सीरीज से भी चूकने वाले थे.
खबर है कि कैमरन ग्रीन थोड़े समय के लिए पुनर्वास अवधि से गुजरेंगे और उम्मीद की जा रही है कि वह 11 दिन में WACA में दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के तीसरे शील्ड मैच में खेल और गेंदबाजी कर सकेंगे.
भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत 19 अक्टूबर को पर्थ वनडे से होगी. इसके बाद 23 तारीख को एडिलेड में दूसरा मैच तो सिडनी में 25 अक्टूबर को तीसरा और आखिरी वनडे इंटरनेशनल खेला जाएगा, इसके बाद 29 अक्टूबर से पांच मैच की टी-20 सीरीज खेली जाएगी.
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें