Last Updated:
Tips and Tricks: सर्दियों में ऊनी कपड़ों की देखभाल जरूरी होती है ताकि वे लंबे समय तक नए जैसे दिखें. आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताएंगे, जो काफी कारगर साबित होने वाले हैं.
Winter Hacks: सर्दियां आते ही सभी अपने-अपने ऊनी कपड़े निकालने शुरू कर देते हैं. ऐसे में ऊनी कपड़ों की सही से देखभाल करना बहुत जरूरी होता है. कई बार इन कपड़ो में रखे-रखे रोएं निकल आते हैं, तो कई बार लापरवाही के कारण, तो कई बार अच्छे डिटर्जेंट का इस्तेमाल न करने या फिर कपड़ों को सही से न धोने से भी रोएं निकल आते हैं. इसे निकालना बहुत मुश्किल हो जाता है और नए कपड़े पूराने लगने लगते हैं. ऊनी कपड़ों को नया बनाने के लिए वो आसान तरीके कौन से हैं, चलिए आपको बताते हैं.
आजकल बाजार में ऊनी कपड़ों से रोएं हटाने के लिए लिंट रिमूवर भी मिलने लगे हैं. इनका इस्तेमाल कर आप आसानी से किसी भी कपड़े के रोएं हटा सकते हैं और ये तरीका सबसे बेस्ट होता है. इसे इस्तेमाल करने के लिए लिंट रिमूवर को ऊनी कपड़े पर प्रेस की तरह घुमाएं. इस मशीन से एक बार में ही सारे रोएं आसानी से निकल सकते हैं.
रेजर का इस्तेमाल करें
दूसरे तरीके में आप ऊनी कपड़ों के रोएं हटाने के लिए रेजर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. अक्सर कई घरों में पुराने रेजर होते ही हैं. इससे ऊनी कपड़ों पर लगे रोएं साफ कर लें. रेजर को ऐसे चलाना है जैसे आप शेव करने के लिए चेहरे पर लगाते हैं. इससे कपड़ों पर लगे रोएं झट से साफ हो सकते हैं.
कंघी का इस्तेमाल करें
वहीं तीसरी तरीके में ऊनी कपड़ों पर लगे रोएं को हटाने के लिए किसी पतली कंघी का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे हटाने के लिए जैसे बालों को कंघी करते हैं उसी तरह रोएं वाले ऊनी कपड़े पर कंघी करें. इससे कंधे में रोएं फंस कर आसानी से निकल जाएंगे. जहां- जहां रोएं दिखें वहां-वहां कपड़े को कंघी करें.
प्रेस का करें इस्तेमाल
ऊनी कपड़ों से रोएं हटाने के लिए आप प्रेस का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके इस्तेमाल से ऊनी कपड़े से रोएं काफी हद तक निकाले जा सकते हैं. प्रेस करने से कपड़े पर आए रोएं जल जाते हैं. इसके बाद इसे आप आसानी से इन्हें हाथों से या फिर झारकर हटा सकते हैं.
प्यूमिक स्टोन की मदद से हटाए रोएं
अगर आप स्किन की सफाई के लिए प्यूमिक स्टोन का इस्तेमाल करते हैं, तो इसकी मदद से भी ऊनी कपड़ो से रोएं हटा सकते हैं. इसके लिए रोएं को धीरे-धीरे प्यूमिक स्टोन रब करके आसानी से इन्हें हटाए जा सकते हैं.
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें