Last Updated:
Bhopal Acid Attack Breaking: भोपाल के पिपलानी इलाके में बाइक सवार युवकों ने युवती सुकन्या साहू पर एसिड अटैक किया. एसिड के छींटे युवती के चेहरे पर पड़ने से वह झुलस गई.
Bhopal Breaking News: भोपाल में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. पिपलानी क्षेत्र में बाइक सवार कुछ युवकों ने चलती गाड़ी में एक युवती, सुकन्या साहू, पर एसिड अटैक का प्रयास किया. घटना के दौरान एसिड के कुछ छींटे युवती के चेहरे पर पड़ गए, जिससे वह झुलस गई. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. पिपलानी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू करते हुए एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है.
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की है. प्रारंभिक जांच में पता चला कि हमलावर बाइक पर सवार थे और उन्होंने जानबूझकर युवती को निशाना बनाया. पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है, जिसमें हमले के पीछे का मकसद और आरोपियों की पृष्ठभूमि शामिल है. स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गुस्सा और डर का माहौल है. पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा. मामले की गहन जांच जारी है.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें