अब तक हुए 3 सफल किडनी ट्रांसप्लांट! बीमार बेटे को 72 साल की मां ने दी अपनी किडनी, बचाई जान

अब तक हुए 3 सफल किडनी ट्रांसप्लांट! बीमार बेटे को 72 साल की मां ने दी अपनी किडनी, बचाई जान


Last Updated:

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर में 72 वर्षीय बुजुर्ग मां ने अपने बेटे को किडनी देकर नया जीवनदान दिया है. यह सफल सर्जरी इंदौर के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में हुई है. बता दें, अब तक एमजीएम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में अब तक तीन किडनी ट्रांसप्लांट हो चुके हैं.

Indore News: मां की ममता के आगे बड़ी से बड़ी ताकत भी घुटने टेक देती है. मां अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकती है उसके प्यार की कोई सीमाएं नहीं होती हैं. ऐसे ही इंदौर से एक दिल छू लेने वाला मामला सामने आया है, जहां 72 वर्षीय बुजुर्ग मां ने अपने 46 साल के बेटे को किडनी दान की है.

दरअसल, 3 साल पहले ही कमलेश वर्मा नाम के शख्स की दोनों किडनियां खराब हो चुकी थी, तब से ही उनका डायलिसिस चल रहा था. इंदौर के सदर बाजार में रहने वाले कमलेश की 2022 में अचानक तबीयत खराब हुई हाथ पैर में दर्द और पेशाब करने में भी दिक्कत होने लगी, बाद में जब उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया तो पता चला कि उनकी दोनों किडनियांया खराब हैं.

मां पिता सबसे उपयुक्त 
कमलेश का किडनी ट्रांसप्लांट करने वाले डॉ. रितेश बनोडे ने लोकल18 को बताया कि किसी भी मरीज को किडनी लगाने में उसके माता पिता उपयुक्त होते हैं. क्योंकि 50 प्रतिशत उनके ही जीन्स होते हैं और जो मैच हो जाते हैं. इससे खतरा कम हो जाता है और फिर दवाई दी जाती है.

डॉक्टर के लिए यह ट्रांसप्लांट इतना आसान नहीं था. अधिकतर केस में युवाओं की किडनी ली जाती है, लेकिन कमलेश की माता गंगाबाई पूरी तरह से स्वस्थ थी. पहले डॉक्टर से उनकी काउंसलिंग की उसके बाद चेकअप हुआ, जिसमें उन्हें डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी कोई बीमारी नहीं थी. उनकी किडनी भी स्वस्थ थीं. इसके बाद प्लान बनाया गया और ट्रांसप्लांट सफल रहा. कुछ दिनों की मॉनिटरिंग के बाद दोनों को डिस्चार्ज कर दिया गया और अब मां और बेटा दोनों ही स्वस्थ हैं.

इंदौर के एमजीएम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में अब तक तीन किडनी ट्रांसप्लांट हो चुके हैं. तीनों में ही मां ने किडनी दान की है. कुछ ही समय बाद एक और ट्रांसप्लांट होने वाला है और उसमें भी मां ही डोनर है. अब तक जितने भी ट्रांसप्लांट हुए हैं, सभी में मरीज और दाता एकदम स्वस्थ हैं और हॉस्पिटल के संपर्क में है.

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

अब तक 3 सफल किडनी ट्रांसप्लांट! बीमार बेटे को 72 साल की मां ने दी अपनी किडनी



Source link