Ind vs Aus: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 वनडे मैचों की 2 दिनों में शुरुआत हो रही है. दोनों देशों के बीच हमेशा ही कांटे की टक्कर देखने को मिली है. बल्लेबाज से लेकर सभी अपने प्रदर्शन से विरोधी टीम के पसीने छुड़ा कर रख देते हैं. दोनों देशों के बीच खेले गए मैचों के दौरान कुछ गेंदबाजों ने हमेशा ही शानदार प्रदर्शन किया है. कुछ ने तो अपनी धारदार गेंदबाजी के दम पर एक दूसरे के नाक में दम कर के रखा था. ऐसे में आज हम आपको दोनों देशों के टॉप 3 गेंदबाजों के बारे में बताएंगे. हम जानेंगे दोनों देशों के बीच खेले गए वनडे क्रिकेट इतिहास में नंबर 1 कौन रहा है.
ब्रेट ली
लिस्ट में नंबर 1 पर एक समय पर क्रिकेट जगत में अपनी गेंदबाजी के दम पर राज करने वाले ब्रेट ली का नाम है. ली ने भारत के खिलाफ खेले 32 मैचों में 4.49 के इकोनॉमी रेट से 55 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 5/27 का रहा है. उनकी घातक गेंदबाजी के सामने भारतीय बॉलर्स की एक नहीं चलती थी. उनके तेज गेंदबाजी के सामने अच्छे-अच्छे नहीं टिक पाते थे.
कपिल देव
लिस्ट में दूसरा नाम भारत के महान कप्तान कपिल देव का है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए 41 मैचों की 41 पारियों में 3.97 के शानदार इकोनॉमी रेट से 45 विकेट लेने का कारनामा किया है. इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 5/43 का रहा है. वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में आज भी भारत के सबसे सफल गेंदबाज हैं.
मिशेल जॉनसन
तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के खूंखार तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन नाम है. उन्होंने भारत के खिलाफ खेले गए 27 मैचों की 27 पारियों में 42 विकेट चटकाए हैं. साथ ही उनका बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 5/26 का रहा है. अपने समय के वह शानदार गेंदबाज रहे हैं. अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर शुरुआत के ओवरों में विरोधी टीम को रुला कर रख देते थे.