मंदसौर में पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।
मंदसौर के भानपुरा के शासकीय महाविद्यालय में छात्राओं का वीडियो बनाए जाने की शर्मनाक घटना को लेकर शुक्रवार शाम महिला कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। श्री कोल्ड तिराहे पर हुए इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झड़प
.
महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री मोहन यादव और एबीवीपी का पुतला दहन करने पहुंचे थे। एहतियातन मौके पर भारी पुलिस बल तैनात था। जैसे ही कार्यकर्ताओं ने पुतले में आग लगाने की कोशिश की, पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में तीखी बहस और धक्का-मुक्की शुरू हो गई।
पुलिस से छीना अग्निशमन यंत्र, फिर भी जला पुतला पुतला जलाने से रोकने के लिए पुलिस ने अग्निशमन यंत्र का उपयोग किया, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने यंत्र छीन लिया और पास के मकान में फेंक दिया। इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतले में आग लगा दी। पुलिस कर्मियों ने जलते पुतले पर पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।
वाटर कैनन चलाकर पुतला बुझाया।
विधायक विपिन जैन का बयान विधायक विपिन जैन ने कहा कि भानपुरा कॉलेज में छात्राओं का वीडियो बनाना बेहद शर्मनाक है। इसी के विरोध में महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पुलिस भाजपा सरकार की “दलाल” बन गई है। पुलिस का काम है रोकना, और हमारा काम है विरोध करना- दोनों अपना काम कर रहे हैं, जैन ने तंज कसते हुए कहा।
छात्राओं का वीडियो बनाने का आरोप दरअसल आरोप है कि मंगलवार को भानपुरा के शासकीय कॉलेज में आयोजित युवा उत्सव के दौरान छात्राओं के कपड़े बदलते समय कॉलेज के चार छात्रों ने मोबाइल से उनका वीडियो बना लिया था। यह छात्र अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े बताए जा रहे हैं।
प्राचार्य डॉ. प्रीति पंचोली ने छात्राओं की शिकायत के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगालने के निर्देश दिए। फुटेज में चारों छात्र संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त दिखे। पुलिस ने तीन आरोपियों उमेश जोशी (22), अजय गौड़ (21) और हिमांशु बैरागी (20) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें उपजेल गरोठ भेजा गया। चौथे आरोपी की तलाश जारी है।