Kamal Nath Gwalior Update; Clash Between Minister Pradyuman Singh Tomar And Madhya Pradesh Congress Workers | ग्वालियर में पोस्टर को लेकर मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर से भिड़ गए कांग्रेस कार्यकर्ता; सड़क पर मंत्री के साथ धक्कामुक्की, जमकर हंगामा

Kamal Nath Gwalior Update; Clash Between Minister Pradyuman Singh Tomar And Madhya Pradesh Congress Workers | ग्वालियर में पोस्टर को लेकर मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर से भिड़ गए कांग्रेस कार्यकर्ता; सड़क पर मंत्री के साथ धक्कामुक्की, जमकर हंगामा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Kamal Nath Gwalior Update; Clash Between Minister Pradyuman Singh Tomar And Madhya Pradesh Congress Workers

भोपाल/ग्वालियर14 मिनट पहले

ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और कांग्रेस कार्यकर्ता कुछ इस तरह से गुत्थमगुत्था हो गए। मंत्री ने कार्यकर्ता का झंडा छीनने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने बीच बचाव किया।

  • पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के ग्वालियर दौरे में स्वागत को लेकर कांग्रेस ने पोस्टर लगाए हैं
  • मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के खिलाफ शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

ग्वालियर में उपचुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए हैं। बुधवार को शाम विवाद सड़क पर पहुंच गया। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के ग्वालियर दौरे को लेकर कांग्रेस ने ग्वालियर में पोस्टर लगाए हैं, इस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके पोस्टर हटाकर अपने पोस्टर लगा दिए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया।

इसी दौरान मांझी समाज के कार्यक्रम में आए ऊर्जा मंत्री और सिंधिया समर्थक प्रद्युम्न सिंह तोमर को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी झंडे के साथ घेर लिया। इस पर मंत्री ने झंडा छीनने की कोशिश की और फिर कार्यकर्ता और मंत्री के बीच धक्कामुक्की होने लगी। पुलिस ने मामले में बीच बचाव कराया, इस दौरान कांग्रेस और भाजपा के और कार्यकर्ता पहुंच गए और जमकर हंगामा हुआ।

जानकारी के मुताबिक, कमलनाथ के दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत में पोस्टर लगाए हैं। इस पर भाजपा ने भी अपने पोस्टर लगा दिए हैं। जिसे लेकर विवाद हो गया और सड़क पर मंत्री और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। वह एक कार्यकर्ता से धक्का मुक्की करने लगे। अब कांग्रेस कार्यकर्ता एसपी ऑफिस पहुंच गए हैं और मंत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पर अड़े हुए हैं। दूसरी तरफ, पूर्व मंत्री लाखन सिंह समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर हमारे पोस्टर हटाए गए तो भाजपा की ईंट से ईंट बजा देंगे।

कांग्रेस कार्यकर्ता मंत्री तोमर की शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे।

कांग्रेस ने कहा- बिकाऊ तोमर गुंडागर्दी कर रहे हैं

कांग्रेस ने इस मामले की आलोचना की है। कांग्रेस प्रवक्ता सैयद जफर ने कहा कि विधायक बने नहीं, मंत्री का रुतबा बर्दाश्त नहीं हो रहा। पुलिस के रहते कानून हाथ में ले रहे हैं। हार की बौखलाहट से गुंडागर्दी में उतर आए बिकाऊ प्रदुमन सिंह तोमर जो भी करना हो कानून के दायरे में करें। उन कार्यकर्ताओं पर रुतबा ना दिखाएं जिन्होंने आप को जमीन से आसमान में बिठा दिया।

18 सितंबर को ग्वालियर आएंगे कमलनाथ

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री पद के दावेदार कमलनाथ 18 सितंबर को ग्वालियर आने वाले हैं। उनके स्वागत में शहर भर में बैनर, पोस्टर लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने फूलबाग चौराहे पर भी होर्डिंग लगा दिया। जिसे नगर निगम प्रशासन द्वारा हटा दिया गया। नगर निगम की कार्रवाई होते ही विधायक एवं पूर्व मंत्री लाखन सिंह, ग्वालियर विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी सुनील शर्मा, जिला अध्यक्ष डॉक्टर देवेंद्र शर्मा सहित कई कांग्रेस नेता फूलबाग पहुंच गए। ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रद्युम्न सिंह तोमर के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

मांझी समाज से ज्ञापन लेने आए थे मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर
फूलबाग चौराहे पर ही मांझी समाज के लोग प्रदर्शन कर रहे थे। कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर समाज के लोगों से मिलने एवं ज्ञापन लेने के लिए आए थे। इसी दौरान कुछ दूरी पर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहले तो प्रद्युम्न सिंह तोमर के खिलाफ नारेबाजी शुरू की और फिर उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद मंत्री ने एक कार्यकर्ता का झंडा छीनने की कोशिश की, जिसके बाद बवाल हो गया।

0



Source link