महिंद्रा एंड महिंद्रा ने ग्राहकों के लिए कॉन्टैक्टलेस पेमेंट के साथ ही डोरस्टेप पेमेंट सुविधा भी लॉन्च कर दी है.
ऑटो मैन्युफैक्चरर महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra and Mahindra) ने कोरोना काल में अपने ग्राहकों के लिए कॉन्टैक्टलेस पेमेंट सर्विस (Contactless Payment Service) शुरू कर दी है. ग्राहक डोरस्टेप पेमेंट सुविधा (Doorstep Payment) का फायदा भी ले सकते हैं. इसके तहत एसेसरीज, वर्कशॉप के काम, वारंटी बढ़वाने जैसे कई तरह के भुगतान कर सकते हैं.
- News18Hindi
- Last Updated:
September 16, 2020, 7:54 PM IST
कॉन्टैक्टलेस पेमेंट के तहत ऐसे भुगतान कर सकेंगे ग्राहक
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कहा कि ग्राहक पीओएस के जरिये किसी भी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड और ई-वॉलेट से भुगतान कर सकते हैं. कंपनी ने बताया कि कॉन्टैक्टलेस ऑप्शन के तहत ग्राहक क्यूआर कोड (QR Code) या डीलर के मैसेज में शेयर किए गए पेमेंट लिंक (Payment Link) के जरिये भुगतान कर सकते हैं. इसके अलावा ग्राहक बहुत कम ब्याज दर (Interest Rate) पर क्रेडिट या डेबिट कार्ड पर मिलने वाली इंस्टेंट ईएमआई (Instant EMI) सुविधा का इस्तेमाल कर भुगतान कर सकते हैं. इससे ग्राहकों के लिए भुगतान करना ज्यादा आसान हो जाएगा.
ये भी पढ़ें- आपके पैसों की सुरक्षा की गारंटी देगा बैंकिंग संशोधन बिल! RBI रखेगा सभी बैंकों पर नजरदेशभर में ग्राहकों को उपलब्ध होंगी महिंद्रा की नई सुविधाएं
कंपनी ने कहा कि ग्राहकों को हर तरह की खरीद पर ये सभी सुविधाएं वाहन के पूरे जीवनकाल तक मुहैया कराने का फैसला लिया गया है. इसके तहत ग्राहक एसेसरीज, वारंटी बढ़ावाना और मेनटेनेंस का भुगतान कर सकते हैं. कंपनी ने बताया कि महिंद्रा फाइनेंसर्स से व्हीकल लोन के साथ ही एसेसरीज और एक्सटेंडेड वारंटी फंडिंग सुविधा को लेकर काम कर रही है. नए कॉन्टैक्टलेस विकल्प के तहत ग्राहकों को खरीद के समय विशेष ईएमआई विकल्प उपलब्ध कराए जाएंगे. इससे उन्हें भुगतान करने में अतिरिक्त आसानी रहेगी. कंपनी अपनी सभी डीलरशिप में कॉन्टैक्टलेस सुविधा के लिए डिवाइस और सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करा रही है. जल्द ही ये सभी सुविधाएं देशभर में ग्राहकों को उपलब्ध करा दी जाएंगी.