Last Updated:
Rinku Singh century: टी20 क्रिकेट में धूम मचाने वाले रिंकू सिंह फर्स्ट क्लास मैचों में भी कमाल कर रहे हैं। रिंकू ने उत्तर प्रदेश के लिए रणजी मुकाबले में 8वीं बार फर्स्ट क्लास सेंचुरी लगाई है।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह रणजी ट्रॉफी में कमाल कर रहे हैं. आंध्र प्रदेश के खिलाफ मुकाबले में रिंकू ने उत्तर प्रदेश के लिए बेहतरीन शतकीय पारी खेली. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रिंकू सिंह की ये 8वीं सेंचुरी है. रिंकू सिंह अपना शतक पूरा करने तक पारी में कुल 9 चौके और 2 छक्के भी लगाए. रिंकू की इस शानदार शतकीय पारी के कारण ही यूपी ने आंध्रा के लीड को 150 रन से कम कर दिया.
आंध्र के लिए भरत और साइक रशीद का शतक
मुकाबले में आंध्र प्रदेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 470 रन का स्कोर खड़ा किया था. आंध्र की तरफ से श्रीकर भरत और साइक रशीद ने कमाल की बल्लेबाजी की. इन दोनों बल्लेबाजों मे बेहतरीन अंदाज में शतक लगाया. श्रीकर भरत ने 142 रनों की दमदार पारी खेली तो, रशीद ने 136 रनों का योगदान दिया. यही कारण है कि आंध्र की पहली पारी में एक मबजबूत स्कोर बनाने में सफल रही थी.
बॉलिंग में विपराज निगम ने किया कमाल
यूपी में रिंकू के शतक के अलावा गेंदबाजी में विपराज निगम ने कमाल का खेल दिखाया. विपराज ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा आकिब खान के खाते में 2 विकेट आया जबकि शिवम मावी, शिवम शर्मा और कर्ण शर्मा ने एक-एक विकेट लिए.
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्… और पढ़ें