भोपाल में दोस्तों ने की युवक की गला रेतकर हत्या: एक दोस्त को आशीष और अपनी मां के बीच अफेयर संदेह था, तीनों आरोपी पकड़ाए – Bhopal News

भोपाल में दोस्तों ने की युवक की गला रेतकर हत्या:  एक दोस्त को आशीष और अपनी मां के बीच अफेयर संदेह था, तीनों आरोपी पकड़ाए – Bhopal News



भोपाल की श्याम नगर मल्टी में शनिवार तड़के युवक आशीष की गला रेतने के बाद पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। वारदात को मृतक के तीन दोस्तों ने अंजाम दिया है। एक दोस्त को मृतक और अपनी मां के बीच अफेयर का संदेह था। उसने मरने वाले को दो दिन पहले धमकाया था

.

उनसे पूछताछ की जा रही है। डीसीपी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि आशीष उईके (25) पुताई ठेकेदारी करता था और श्याम नगर मल्टी थाना हबीबगंज क्षेत्र में रहता था। वहीं मुख्य आरोपी रंजीत सिंह, उसके साथी विनय यादव और निखिल यादव से आशीष का पुराना विवाद था। दो दिन पहले भी तीनों ने आशीष को धमकाया था। इस बात की पुष्टि अब तक की जांच में हुई है।

खून से लथपथ मिला था शव

शनिवार की तड़के हबीबगंज थाना पुलिस को सूचना मिली कि श्याम नगर मल्टी में युवक की खून से लथपथ लाश पड़ी है। सूचना के बाद डीसीपी आशुतोष गुप्ता सहित एसीपी उमेश तिवारी और थाना हबीबगंज का स्टॉफ पहुंचा। एफएसएल की टीम से भी स्पॉट का मुआइना कराया गया। बॉडी पर गले को धारदार हथियार से रेते जाने के निशान मिले। इसी के साथ सिर और चेहरे को पत्थर से कुचला गया था। पास ही खून से सना बड़ा पत्थर मिला।

मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को पकड़ा

जांच के दौरान मुखबिर से आरोपियों की जानकारी मिली। बताया गया कि रंजीत ठाकुर और आशीष के बीच दो दिन पहले विवाद हुआ था। तब आरोपी ने आशीष को उसके घर के आसपास न दिखने की हिदायत दी थी। रंजीत को आशीष और अपनी मां के बीच अफेयर का संदेह था।

आशीष शनिवार तड़के फिर उसके घर के पास पहुंचा, जहां विनय और निखिल रंजीत के साथ पहले से मौजूद थे। आशीष को देखते ही तीनों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि रंजीत और आशीष के बीच पूर्व में गहरी दोस्ती थी, इसी नाते उसका रंजीत के घर आना और जाना था।



Source link