युवक विशाल रजक (18) 25 सितंबर से लापता है।
टीकमगढ़ के देहात थाना क्षेत्र से एक 18 साल का युवक विशाल रजक 25 सितंबर से लापता है। परिजन शनिवार को एसपी दफ्तर पहुंचे और पुलिस पर शिकायत दर्ज न करने का आरोप लगाया। उन्होंने विशाल को बंधक बनाए जाने की आशंका जताई है।
.
26 सितंबर को आखिरी बार मां से हुई थी बात
विशाल 25 सितंबर की शाम घर से चला गया था। अगले दिन 26 सितंबर को उसने अपनी मां को फोन किया, लेकिन बात पूरी होने से पहले ही कॉल कट गया। इसके बाद से उसका मोबाइल नंबर बंद आ रहा है।
विशाल के पिता मोहन रजक ने बताया कि वे पत्नी के साथ मजदूरी के लिए दिल्ली गए थे। भाई से सूचना मिलने पर वे वापस लौटे और विशाल की तलाश की। 29 सितंबर को उन्होंने देहात थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की। लेकिन उनका आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
एएसपी से युवक की तलाश की मांग
परिजनों ने पुलिस को विशाल का मोबाइल नंबर और जिस नंबर से उसने मां को फोन किया था, उसकी जानकारी दी। शनिवार को विशाल के माता-पिता और ग्रामीण एडिशनल एसपी विक्रम सिंह से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने विशाल का पता लगाने की मांग की है।
परिजनों ने शनिवार को एसपी ऑफिस में शिकायत की है।