टीकमगढ़ के खरगापुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक युवक को ट्रेन में शराब की सप्लाई करते हुए पकड़ा गया। उसके पास से शराब के क्वार्टर जब्त किए गए हैं। रेलवे स्टाफ ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
.
जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर अहमदाबाद-बरौनी ट्रेन खरगापुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसी दौरान एक युवक को ट्रेन के डिब्बे से उतरते देखा गया। रेलवे स्टाफ को संदेह होने पर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें उसकी जेब से चार शराब के क्वार्टर मिले।
रेलवे स्टाफ को संदेह है कि युवक ट्रेन में बैठे यात्रियों को शराब की सप्लाई करने आया था। पूछताछ में युवक ने अपना नाम संतोष बताया है।
खरगापुर रेलवे स्टाफ उससे यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि वह कब से शराब की सप्लाई कर रहा है। पूछताछ पूरी होने के बाद उसे पुलिस के हवाले किया जाएगा। फिलहाल रेलवे स्टाफ की ओर से पूछताछ जारी है।


