Last Updated:
Shubman Gill on Rohit Virat: रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को भारत का नया वनडे कप्तान बनाया गया है. उसके बाद से रोहित और कोहली के भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही है.
पर्थ: शुभमन गिल के वनडे कप्तान बनने के बाद से ही सोशल मीडिया पर अटकलबाजियों का दौर जारी है. पिछले कुछ सप्ताह से रोहित-विराट को लेकर कई तरह की अफवाह फैल चुकी है. अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत से ठीक पहले शुभमन गिल ने ‘रो-को’ के साथ अपने रिश्तों पर खुलकर बात की.
भारत के नए वनडे कप्तान शुभमन गिल ने कहा है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली से उनके रिश्ते पहले की तरह मजबूत हैं और मैच के दौरान परेशानी में होने पर वह इन दोनों दिग्गजों से सलाह लेने में हिचकिचाएंगे नहीं.
शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम रविवार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच की वनडे श्रृंखला खेलेगी. स्वान नदी के किनारे प्रेस कांफ्रेंस में गिल ने कहा:
बाहर भले ही कुछ भी बातें चल रही हो लेकिन रोहित से मेरे रिश्ते नहीं बदले हैं. जब भी मुझे मदद की जरूरत होती है, वह हमेशा उपलब्ध होते हैं. चाहे वह पिच के बारे में पता करना हो या कुछ भी. मैं उनसे जाकर पूछता हूं कि आपको क्या लगता है. अगर आप कप्तान होते तो क्या करते. विराट भाई और रोहित भाई से मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं और वे सलाह देने से हिचकिचाते नहीं हैं.
26 वर्ष के गिल को पता है कि इन दोनों धुरंधरों की जगह लेना मुश्किल है और उन्हें दोनों पूर्व कप्तानों से काफी सहयोग की जरूरत होगी. उन्होंने कहा:
मैने विराट भाई और रोहित भाई से टीम को आगे ले जाने के बारे में काफी बात की है. वह किस तरह से टीम को आगे ले जाना चाहते थे और इस अनुभव और सबक से हमें काफी मदद मिलेगी. माही भाई, विराट भाई और रोहित भाई ने जो विरासत बनाई है, इतने सारे अनुभव और सीख है. उनका अनुभव और कौशल टीम के लिए बहुत बड़ा है.
शुभमन गिल ये भी कहने से नहीं हिचकिचाए कि उन्होंने रोहित-विराट की कप्तानी में खेलते हुए काफी कुछ सीखा है और वह उन्हीं की तरह कप्तान बनना चाहते हैं, जिसमें सारे खिलाड़ी सुरक्षित महसूस करें और संवाद स्पष्ट हो.’
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें